JioFinance App Unique Features: क्या आप गूगल पे और फोन पे की मदद से डिजिटल बैंकिग करते हैं? अगर हां, तो अब आपके पास एक और डिजिटल पेमेंट करने का ऑप्शन होगा। हाल ही में Jio Financial Services ने JioFinacne App को लॉन्च किया है।

Advertisement

इस ऐप की मदद से यूजर्स डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज जैसे कि UPI ट्रांजेक्शन, बिल पेमेंट और इंश्योरेंस सर्विसेज को मैनेज कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस ऐप में कई सारी खास सर्विसेस दी जाएंगी।

Advertisement

इन Apps को टक्कर देगा JioFinance App

जियो फाइनेंस ऐप Airtel Payments Bank, PhonePe, Google Pay,जैसे पहले से मौजूद फाइनेंशियल सर्विस वाले ऐप्स को टक्कर देने वाला है।

ये ऐप डिजिटल बैंकिंग,लेनदेन, यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस), बिल पेमेंट, बीमा सलाह को एक जगह लेकर आया है।

इसके साथ ही एक यूजर को आसान तरीके से अलग-अलग अकाउंट और बचत को मॉनिटर करने की सुविधा यह ऐप प्रदान करता है।

Advertisement

ये है JioFinance App के बेहद खास फिचर

आपको बता दें कि JioFinance App कई सारे खास फीचर्स यूजर्स को दे रहा है। इस ऐप पर आसानी से अपने अकाउंट और सेविंग्स की देखरेख और मॉनिटरिंग आप कर पाएंगे।

सिर्फ यही नहीं आप इसमें इंस्टेंट अकाउंट को ओपन कर पाएंगे। इसके अलावा डिजिटल अकाउंट खोलने और तुरंत बैंकिंग सेवाओं का यूज करने के लिए आपको ये ऐप सुविधा देता है।

Advertisement

आपको बता दें कि ये ऐप डेमोग्राफिक डेटा, डेट, इंवेस्टमेंट, लोन पेमेंट, इंश्योरेंस, मनी ट्रांजेक्शन जैसे फाइनेंशियल सर्विसेज को ज्यादा ट्रांसपेरेंट, अफोर्डेबल बनाने के साथ-साथ आसान स्टेप की मदद से यूज करने का भी फीचर देता है।

इस ऐप का बीटा वर्जन किया गया है पेश

JioFinance ऐप फिलहाल बीटा वर्जन में पेश किया गया है। इस ऐप में आने वाले समय में बदलाव भी किए जाएंगे। जरूरतों के हिसाब से इस ऐप में फिर फीचर्स को जोड़ा जाएगा।

Advertisement

कंपनी ने इस ऐप को यूजर फ्रेंडली बनाने की कोशिश की है और इसे बाद में फीडबैक की मदद से बेहतर भी बनाया जाएगा।

कैसे करें JioFinance App का यूज?

आप JioFinance App का यूज कुछ स्टेप्स की मदद से कर सकते हैं। इसे यूज करने के लिए आपको सबसे पहले Google Play Store से ऐप को डाउनलोड करना होगा। ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के से अपना अकाउंट इसमें बनाना होगा।

Advertisement

आपने जिस प्रकार Google Pay और PhonePe के जरिए अपनी आईडी कर्रिएट की थी उसी प्रकार आपको इस ऐप के जरिए UPI आईडी क्रिएट करनी होगी।

फिर आप इस ऐप की मदद से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसमें आप बैंक अकाउंट को आसानी से जोड़ सकते हैं और नया अकाउंट भी खोल सकते हैं।

JioFinance App को लेकर दी गई ये जानकारी

आपको बता दें कि कंपनी के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार जियो ऐप को बाजार में पेश करने के लिए कंपनी उत्साहित है। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका लक्ष्य आज कस्टमर्स को अपने मनी मैनेजमेंट के तरीके को फिर से डिफाइन करना है।

इसके साथ ही टार्गेट किसी भी यूजर के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर फाइनेंस से जुड़ी हर चीज को आसान बनाना है।