Jio Financial's stock hit lower circuit again: आज शेयर बाजार खुलते ही जियो फाइनेंशियल के शेयर में फिर से लोअर सर्किट लग गया है। जियो फाइनेंशियल के शेयर में बीएसई और एनएसई में 5 फीसदी का सर्किट है। इस कारण आज जियो फाइनेंशियल का अधिकतम 5 फीसदी तक टूट गया है। हालांकि सुबह की गिरावट के बाद रिलायंस के शेयर में थोड़ा तेजी दर्ज हुई है।
सुबह शेयर बाजार खुलते ही एनएसई पर जियो फाइनेंशियल का शेयर 236.45 रुपये के स्तर पर खुला। इस प्रकार से यह शेयर आज 12.45 रुपये यानी 5 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। एनएसई पर लोअर सर्किट पर ही इस शेयर की ट्रेड चल रही है। सुबह साढ़े नौ बजे तक जियो फाइनेंशियल के करीब 41 लाख शेयरों की खरीद हो चुकी थी।
वहीं इस वक्त पर बीएसई पर जियो फाइनेंशियल के शेयर में लोअर सर्किट चल रहा है। बीएसई पर जियो फाइनेंशियल का शेयर इस वक्त 239.20 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार से इस शेयर में आज 12.55 रुपये यानी 5 फीसदी की गिरावट है। बीएसई में इस वक्त तक जियो फाइनेंशियल के करीब सवा दो लाख शेयरों में ट्रेड हो चुकी है।
रिलायंस का शेयर सुबह करीब साढ़े नौ बजे 9 रुपये की तेजी के साथ एनएसई पर ट्रेड कर रहा है। इस वक्त रिलायंस का रेट करीब 2529 रुपये का है। हालांकि एक समय यह शेयर 2499 रुपये के स्तर तक एनएसई पर गिर गया था।
आज रिलायंस का शेयर 2,499.00 रुपये का लो और 2,537.95 रुपये का हाई बना चुका है। वहीं अगर एक साल का हाई लो देखा जाए तो यह 2,180.00 रुपये और 2,856.00 रुपये है।
जहां तक रिटर्न की बात है तो रिलायंस का शेयर 1 साल में करीब 3 फीसदी का नुकसान करा रहा है। वहीं रिलायंस का 3 साल का रिटर्न करीब 21 प्रतिशत का है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें