Jio Financial hit the lower circuit for the third day in a row: जियो फाइनेंशियल के आज लगातार तीसरे दिन लोअर सर्किट लग गया है। जियो फाइनेंशियल के शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट है। यही कारण है कि जैसे ही जियो फाइनेंशियल का 5 फीसदी टूटता है, इसमें लोअर सर्किट लग जाता है। आज जियो फाइनेंशियल का शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर 227.25 रुपये और एनएसई पर 224.65 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं जियो फाइनेंशियल का शेयर 21 अगस्त 2023 को एनएसई पर 262 रुपये और बीएसई पर 265 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ था।

Advertisement

वहीं जियो फाइनेंशियल में लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को हिस्सेदारी मिली है। एलआईसी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर थे, जिनके बदले में उसको जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की 6.66 प्रतिशत हिस्सेदारी मिली है। एलआईसी ने मंगलवार को इसके बारे में जानकारी दी थी। एक्सचेंज फाइलिंग में एलआईसी ने बताया था कि उसे डीमर्जर के तहत हिस्सेदारी मिली है।

Advertisement

रिलायंस के शेयरहोल्डर्स को 1:1 के रेश्यो में जियो फाइनेंशियल के शेयर मिले थे। 19 जुलाई के कारोबारी दिन के अंत में जिन-जिन शेयरहोल्डर्स के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स थे, उन्हें 1:1 के रेश्यो में जियो फाइनेंशियलके शेयर मिले थे।

10 कारोबारी दिन तक ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में है शेयर

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 21 अगस्त से 10 कारोबारी दिन तक ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में है। जब तक इस सेगमेंट में स्टॉक रहता है, तो उस शेयर की इंट्राडे ट्रेडिंग नहीं हो सकती है। इस सेगमेंट के हर एक को खरीदने के लिए पूरा पेमेंट देकर डिलीवरी लेनी पड़ती है।

Advertisement

रिलायंस के फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में 6 कंपनियां शामिल

  • रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड
  • रिलायंस पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड
  • जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड
  • रिलांयस रिटेल फाइनेंस लिमिटेड
  • जियो इंफॉर्मेशन एग्रीगेटर सर्विसेज लिमिटेड
  • रिलायंस रिटेल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड का इन्वेस्टमेंट

यह भी पढ़ें: Mobile Number से चेक करें बैलेंस, जानिए सभी बैंकों के नंबर