Jio financial shares: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की फाइनेंशियल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) ने जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है। यह डील बुधवार को सामने आई, जिसमें कंपनी ने बताया कि उसने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से Jio Payments Bank के शेयर खरीद लिए हैं।
कंपनी के शेयर में सुस्ती
आज कारोबारी सत्र के चौथे दिन बाजार में सुस्ती के साथ कारोबार शुरू हुआ। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर भी सुस्ती के साथ ट्रेड करते दिख रहे हैं। कंपनी के शेयर 0.25% की गिरावट के साथ 287 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बुधवार को 0.62% फिसलकर 288 रुपए पर बंद हुए। वहीं, कारोबार के दौरान शेयर का प्राइस 292.70 रुपए तक पहुंच गया था।
SBI से खरीदे गए 7.9 करोड़ शेयर
जियो फाइनेंशियल ने बताया कि उसने SBI से Jio Payments Bank के 7.9 करोड़ से ज्यादा इक्विटी शेयर खरीद लिए हैं। इस डील के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल चुकी है। डील का कुल मूल्य करीब ₹104.54 करोड़ बताया जा रहा है।
अब पूरी तरह JFS की होगी Jio Payments Bank
इस सौदे के बाद Jio Payments Bank अब जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की 100% सहायक कंपनी बन जाएगी। यानी बैंक का पूरा कंट्रोल अब जियो फाइनेंशियल के पास रहेगा और कोई अन्य हिस्सेदार नहीं होगा। इस कदम को जियो ग्रुप के फाइनेंशियल सेक्टर में विस्तार की दिशा में एक अहम रणनीति माना जा रहा है।
ग्राहकों को क्या होगा फायदा?
इस डील के बाद उम्मीद की जा रही है कि जियो फाइनेंशियल अब डिजिटल बैंकिंग और पेमेंट सर्विस में और ज्यादा सुविधा व इनोवेशन ला सकेगी। एक ही छत के नीचे बैंकिंग, पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विस देने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
क्या है Jio Payments Bank?
Jio Payments Bank की शुरुआत रिलायंस जियो और SBI की साझेदारी में की गई थी। इसका मकसद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और आसान बैंकिंग सर्विस उपलब्ध कराना था। अब JFS के पूर्ण स्वामित्व में आने के बाद इस बैंक की रणनीति और दिशा में बदलाव हो सकता है।
Jio Financial Services का यह अधिग्रहण दिखाता है कि रिलायंस ग्रुप अब फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर में बड़ी मौजूदगी बनाना चाहता है। छोटे कारोबारियों, युवाओं और डिजिटल बैंकिंग को अपनाने वाले ग्राहकों के लिए आने वाले समय में नई सर्विस और बेहतर अनुभव देखने को मिल सकते हैं।
52 वीक में कंपनी का ऐसा रहा ट्रेड
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर्स आज गुरुवार को 0.25% तक गिरावट के साथ 287 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 288 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 368 रुपए जून 2024 में टच किया था। और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 198 रुपए मार्च 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 1,82,716.35 करोड़ रुपए है। कंपनी पिछले 1 महीने में 3.48% का रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग