नई दिल्ली, सितंबर 8। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस जियो फाइबर के लिए 6 नए पोस्टपेड प्लान का ऐलान किया है। यह पहली बार है जब कंपनी ने तिमाही योजनाओं (तीन महीने) की घोषणा की है। अब तक जियो फाइबर द्वारा पेश किए जाने वाले सभी पोस्टपेड प्लान 6 महीनों या वार्षिक प्लान होते थे। एक और बदलाव यह है कि घोषित नये प्लान में बेस स्पीड 100 एमबीपीएस है। सालाना और छमाही प्लानों में दी जाने वाली बेस स्पीड 30 एमबीपीएस है। इनमें सबसे सस्ते नये प्लान की कीमत 2,097 रुपये है, जबकि सबसे किफायती सालाना और सालाना प्लान क्रमशः 2394 रुपये और 4,788 रुपये से शुरू होते हैं। आगे जानिए सभी नये प्लान्स की डिटेल।
ये जियो फाइबर का एंट्री-लेवल का प्लान है। यह 699 रुपये के मासिक प्लान से काफी मिलता-जुलता है, जिसमें आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एमबीपीएस स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इस प्लान में किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन जैसे अतिरिक्त बेनेफिट शामिल नहीं हैं।
जियो फाइबर 2,997 रुपये का तिमाही पोस्टपेड प्लान
2,997 रुपये वाले इस प्लान में आपका मासिक खर्च 999 रुपये प्रति माह रहेगा। साथ ही आपको 150 एमबीपीएस की गति से असीमित डेटा और कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इस प्लान में लगभग 13 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सबस्क्रिप्शन का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
यह 1,499 रुपये वाले मासिक प्लान के समान ही है। इस प्लान में 300 एमबीपीएस की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। इसके साथ ही यह प्लान 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म और अन्य सेवाओं के कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
जियो फाइबर के 7,497 रुपये वाले तिमाही पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग दिया जाता है। इस प्लान में ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। वहीं डेटा के लिए 500 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है। यह जियो फाइबर के 1,999 रुपये के मासिक प्लान के समान है।
यह जियो फाइबर द्वारा पेश किए जाने वाले सबसे तेज ब्रॉडबैंड प्लान्स में से एक है। इसकी कीमत तीन महीने के लिए 11,997 रुपये है और इसमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ 1 जीबीपीएस की स्पीड मिलती है। योजना में आपको फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन के बेनेफिट मिलते हैं।
इस प्लान की स्पीड 11,997 रुपये के प्लान जितनी ही है। मगर इसमें अतिरिक्त 6600 जीबी डेटा मिलता है। अन्य बेनेफिट में अनलिमिटेड कॉलिंग, ओटीटी सब्सक्रिप्शन आदि शामिल हैं। बता दें कि जियोफोन नेक्स्ट 10 सितंबर को खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। रिलायंस ने इस साल जून में अपनी सालाना बैठक के इवेंट के दौरान अपने पहले स्मार्टफोन की उपलब्धता की घोषणा की थी। इस फोन को गूगल के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है और यह उन लोगों के लिए है जो 2जी से 4जी कनेक्टिविटी में अपग्रेड करना चाहते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान