नयी दिल्ली। आमदनी और ग्राहकों की संख्या के लिहाज से देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी Jio एक और मामले में सबसे आगे निकल गयी है। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई के मुताबिक डाउनलोड के मामले में जियो के 4जी इंटरनेट की रफ्तार सबसे तेज है। ट्राई की नयी रिपोर्ट में नवंबर 2019 की स्पीड का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार नवंबर 2019 में जियो की डाउनलोडिंग स्पीड सर्वाधिक 20.9 एमबीपीएस रही। डाउनलोडिंग के मामले में जियो के बाद दूसरा नंबर पर रही एयरटेल। एयरटेल की नवंबर 2019 में 4जी डाउनलोड स्पीड 7.9 एमबीपीएस रही। वहीं वोडाफोन की 7.6 एमबीपीएस और आइडिया की 6.5 एमबीपीएस स्पीड रही। वैसे तो डाउनलोडिंग के मामले में जियो अव्वल रही, मगर इसकी सबसे अधिक 27.2 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड से रफ्तार कम हुई है।
जहां डाउनलोड में जियो ने बाजी मारी, वहीं अपलोडिंग के मामले में वोडाफोन ने सबको पछाड़ दिया। बीते नवंबर में वोडाफोन ने 6 एमबीपीएस की अपलोडिंग स्पीड दी। वहीं दूसरे नंबर पर रही आइडिया। आइडिया की अपलोड स्पीड 5.6 एमबीपीएस रही। इसके बाद 4.6 एमबीपीएस के साथ जियो तीसरे और 3.8 एमबीपीएस के साथ एयरटेल चौथे नंबर पर रही। बता दें कि वोडाफोन और आइडिया ने अपने मोबाइल कारोबारों का विलय कर दिया है, लेकिन ट्राई ने इनके प्रदर्शन को अलग-अलग मापा है, क्योंकि दोनों कंपनियों के नेटवर्क का एकीकरण होना अभी जारी है।
ट्राई द्वारा की गयी औसत स्पीड की गणना वास्तविक समय के आधार पर इसके MySpeed एप्लिकेशन की मदद से पूरे भारत में एकत्र किए गए डेटा के आधार पर बनायी गयी है। डाउनलोड स्पीड विभिन्न ऐपलिकेशन से कंटेट तक पहुँचने में मदद करता है, जबकि अपलोड स्पीड दूसरे लोगों के साथ ईमेल, फोटो, वीडियो जैसा कंटेंट साझा करने में मदद करता है। मोबाइल ग्राहकों के लिए ये दोनों ही रफ्तार बेहद जरूरी हैं। हल्की अपलोड या डाउनलोड स्पीड होने पर इंटरनेट के जरिये किये जाने वाले हर काम में समय अधिक लगता है।
अक्टूबर तक के आंकड़ों को अनुसार 4जी नेटवर्क के प्रतिशत के लिहाज से रिलायंस जियो 99.6 फीसदी के साथ पहले पायदान पर है। एयरटेल 86.6 फीसदी के साथ दूसरे, 71.5 फीसदी क साथ वोडाफोन तीसरे, 69.7 फीसदी के साथ आइडिया चौथे और सबसे अंत में 9.6 फीसदी के साथ बीएसएनएल पांचवे नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल का 13.4 फीसदी हिस्सा 3जी था।
यह भी पढ़ें - Jio, एयरटेल और वोडाफोन के लिए आई राहत की खबर, जानिये क्या हुआ
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान