नई दिल्ली, दिसंबर 18। रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसने हाल ही में एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) के बाद अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं। पर कंपनी ने चुपचाप एक बेहद सस्ता प्लान पेश किया है। इस प्लान की कीमत महज 1 रु है। इससे सस्ता प्लान आपको किसी भी कंपनी का नहीं मिलेगा। अहम बात ये है कि जियो के 1 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल।

Advertisement

वेबसाइट पर नहीं दिखेगा प्लान

रिलायंस जियो ने चुपचाप 1 रुपये वाले जिस प्रीपेड प्लान को पेश किया है, वो केवल इसके मोबाइल ऐप पर ही दिखाई दे रहा है। आपको ये प्लान वेबसाइट पर नहीं दिखेगा। वैल्यू सेक्शन में आपको 'अदर प्लान्स' मिलेंगे, जहां 1 रुपये वाले प्रीपेड पैक को लिस्ट किया गया है। कंपनी का यह 1 रुपये वाला प्रीपेड प्लान ग्राहकों को 30 दिनों के लिए कुल 100 एमबी डेटा ऑफर करता है।

Advertisement
फायदे वाला प्लान

1 रु वाले प्लान में और कोई फायदा नहीं मिलेगा। अगर यदि आप इस प्लान को महीने में 10 बार रिचार्ज करने पर 10 रु खर्च करते हैं तो आपको पूरा 1 जीबी इंटरनेट मिलेगा। ये कंपनी के उस प्लान सस्ता है, जिसके तहत 15 रु में 1 जीबी डेटा मिलता है। टैरिफ बढ़ाए जाने के बाद ये प्लान 15 रु का हुआ है। 1 रु वाले प्लान में आपकी डेटा स्पीड 100 एमबी डेटा खत्म होने पर केवल 64 केबीपीएस रह जाएगी।

सबसे सस्ता प्लान

जियो का 1 रुपये वाला प्रीपेड प्लान इस समय पूरे देश में में किसी भी टेलीकॉम कंपनी द्वारा पेश किए जाने वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है। यह लो-इनकम क्लास के लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो आवश्यकता से अधिक डेटा खरीदना नहीं चाहते हैं। जैसा कि हमने बताया कि ग्राहकों को दिया जाने वाला 100 एमबी डेटा 30 दिनों तक चलेगा। अगर किसी को केवल 400 एमबी डेटा की जरूरत हो तो वे इस प्लान को 4 बार रिचार्ज कर सकते हैं।

जियो का 14 दिन वाला प्लान

इस हफ्ते की शुरुआत में ही जियो ने 119 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट्स में संशोधन किया है। इसका 119 रु वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपको डेली 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट देता है। संशोधन एसएमएस को लेकर किया गया है। इस प्लान में अब 300 एसएमएस भी मिलेंगे। यह बदलाव ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद है।

डेली 2 जीबी डेटा वाला प्लान

जियो का रोज 2 जीबी डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान 249 रु का है। ये प्लान ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा बेनेफिट देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 23 दिनों की है। 23 दिन में आपको कुल 46 जीबी डेटा मिलेगा। डेली लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल बेनेफिट भी मिलेगा। जियो के 249 रु वाले प्लान के बाकी फायदों की बात करें। तो इसमें आपको डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिनमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड शामिल हैं।