नई दिल्ली, जुलाई 3। आज के समय में इंटरनेट डेटा बहुत जरूरी है। हर समय आपके मोबाइल में इंटरनेट डेटा होना चाहिए। क्योंकि आपको कभी भी इसकी जरूरत पड़ सकती है। किसी को ऑनलाइन पेमेंट करनी हो, गूगल मैप पर रास्ता खोजना हो या फिर कोई फाइल शेयर करनी हो, इन सभी चीजों के लिए इंटरनेट डेटा चाहिए ही चाहिए। अगर कभी जरूरत के समय इंटरनेट खत्म हो गया तो आपके लिए मुसीबत हो सकती है। मगर जियो ग्राहकों को अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अगर कभी किसी जियो ग्राहक का इंटरनेट डेटा जरूरत के समय अचानक खत्म हो गया, तो वो डेटा उधार लेकर काम चला सकता है। जी हां, जियो ने एक नयी सुविधा शुरू की है। जानते हैं इस सर्विस की डिटेल।
जियो यूजर्स के पास अब लोन पर फौरन हाई-स्पीड डेटा लेने और उसके लिए बाद में भुगतान करने की सुविधा होगी। जियो की नयी सुविधा का नाम है इमरजेंसी डेटा लोन। इस सुविधा के तहत ग्राहकों को 1-1 जीबी डेटा के कुल 5 पैक मिल सकते हैं। यानी आप लोन के रूप में जियो से अधिकतम 5 जीबी डेटा ले सकते हैं। आप इस डेटा के लिए बाद में पेमेंट करने में सक्षम होंगे।
जियो की नई सुविधा उन ग्राहकों की मदद करेगी जिनका मौजूदा डेटा समाप्त हो गया है और वे अपने नंबर के लिए डेटा टॉप-अप खरीदने में सक्षम नहीं हैं। 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा वाले प्रत्येक इमरजेंसी डेटा लोन पैक की कीमत 11 रु होगी। इसकी वैलिडिटी आपके मौजूदा बेस प्लान तक होगी, जिसका मतलब है कि आप अपनी मूल योजना की वैलिडिटी पूरी होने तक अतिरिक्त डेटा का उपयोग जारी रख सकते हैं।
यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इमरजेंसी डेटा लोन पैक सुविधा का लाभ तभी उठाया जा सकता है जब आपके पास एक एक्टिव बेस प्लान हो। यूजर्स को अपने जियो कनेक्शन पर इमरजेंसी डेटा लोन पाने के लिए अपने फोन में माईजियो ऐप इंस्टॉल करना होगा। आप डेटा लोन कैसे प्राप्त कर सकते हैं, इसकी जानकारी हम आगे शेयर करेंगे।
- माईजियो ऐप खोलें और स्क्रीन के ऊपरी-बाएँ कोने से हैमबर्गर मेनू पर जाएँ
- मोबाइल के अंतर्गत इमरजेंसी डेटा लोन ऑप्शन का चयन करें
- इमरजेंसी डेटा लोन बैनर के तहत प्रोसीड टैप करें
- गेट इमरजेंसी डेटा ऑप्शन चुनें और एक्टिवेट नाउ पर क्लिक करें
जियो ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 1095 जीबी डेटा मिलेगा। ये नया प्लान पूरे साल चलेगा। कंपनी ने 3,499 रुपये वाला एक और नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। 3,499 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी पूरे 1 साल यानी 365 दिनों के लिए रहेगी। प्लान में यूजर्स को 365 दिनों तक रोजाना 3 जीबी डेटा मिलेगा। यानी साल भर में ग्राहकों को कुल 1095 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 3 जीबी की डेली लिमिट पूरी होने पर भी ग्राहक 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट यूज कर सकेंगे। ग्राहकों को 365 दिनों के लिए ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान