Jio BlackRock NFO: हाल ही में असेट मैनेजमेंट कारोबार में एंट्री करने वाली कंपनी जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट) को धमाकेदार रिस्पांस मिला है. AMC ने अपने पहले न्यू फंड ऑफर (NFO) में ही कुल 17,800 करोड़ रुपए यानी 2.1 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश हासिल कर लिया है.
कंपनी ने 3 नकद/डेट म्यूचुअल फंड लॉन्च किए थे, जिनमें जियोब्लैकरॉक ओवरनाइट फंड, जियोब्लैकरॉक लिक्विड फंड और जियोब्लैकरॉक मनी मार्केट फंड शामिल थे. ऑफर टेन्योर के दौरान 90 से ज्यादा इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 67,000 से ज्यादा इंडिविडुअल्स ने इन फंड्स में निवेश किया.
30 जून को लॉन्च हुआ था NFO
जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक इंक का जॉइंट वेंचर है. 30 जून को शुरू हुआ यह न्यू फंड ऑफर 02 जुलाई, 2025 को बंद हुआ. यह न्यू फंड ऑफर भारत के नकद/डेट फंड सेगमेंट में सबसे बड़ा था, जिसने जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को देश के 47 फंड हाउसों में से टॉप 15 एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल कर दिया.
जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा कि इंस्टीट्यूशनल और रिटेल निवेशकों के बीच हमारे पहले एनएफओ को ज़बरदस्त रिस्पांस मिला है.
उन्होंने आगे कहा कि यह जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की निवेश फिलोसोफी, जोखिम प्रबंधन क्षमताओं और डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण को दर्शाता है. स्वामीनाथन के अनुसार यह भारत के विकसित हो रहे निवेश परिदृश्य में एक ताकत बनकर उभरने की दिशा में एक मज़बूत कदम है.
जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने खुदरा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक 'अकाउंट क्रिएशन इनिशिएटिव' भी शुरू किया है. इस इनिशिएटिव को ऑनबोर्डिंग को सरल बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इस इनिशिएटिव में ग्राहक जियोफाइनेंस ऐप के माध्यम से मिनटों में निवेश के लिए अपना अकाउंट बना सकता है.
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति