नयी दिल्ली। हर बार महीने भर का प्लान रिचार्ज करा कर थक गए हैं तो आपको सालाना प्लान लेना चाहिए। इससे बार बार हर महीने होने वाले खर्च से साल भर के लिए मुक्ति मिल जाती है। जियो ग्राहकों के लिए अच्छी बात ये है कि कंपनी ने कई सालाना प्लान पेश किए हैं। जियो के लंबी अवधि वाले प्लान्स में 365 दिनों वाले 2399 रु और 2599 रु के अलावा 4999 रु का 360 दिन वाला प्लान भी शामिल है। इसी तरह कंपनी का एक और प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 336 दिनों की है। यानी यदि अब आप ये प्लान रिचार्ज कराएं तो आपको पूरे साल फिर से रिचार्ज पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल।
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के पास 1299 रु वाला प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा मिलता है। वैसे तो आपको 24 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा। ये लिमिट पूरी होने पर भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। ध्यान रहे कि 24 जीबी हाई स्पीड 336 दिनों के लिए है।
आईयूसी चार्ज खत्म हो गया है। इससे जियो ने भी सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग की शुरुआत कर दी है। पहले जियो सभी प्लान्स में अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए लिमिटेड मिनट देते थे। इसके ऊपर कॉलिंग (जियो से अन्य नेटवर्कों पर) के लिए ग्राहकों को अलग से टॉकटाइम रिचार्ज करना पड़ता। मगर अब जियो से सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग की शुरुआत हो गयी है। 1299 रु वाले प्लान में भी 336 दिनों तक जियो से सभी नेटवर्कों फ्री कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा।
जियो के 1299 रु वाले प्लान में 336 दिनों के लिए आपको 3600 एसएमएस फ्री मिलेंगे। साथ ही जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। अगर आप जियो की साइट की इस प्लान को ढूंढें तो आपको ये Other ऑप्शन में मिलेगा।
Other कैटेगरी में जियो के दो अन्य सस्ते प्लान भी हैं। इनमें पहला है 329 रु वाला प्लान। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। 84 दिनों के लिए इस प्लान में आपको कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ये प्लान 1000 फ्री एसएमएस के साथ आता है। इस प्लान में भी आपको जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Other कैटेगरी में जियो का सबसे सस्सा 129 रु वाला प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। 28 दिनों के लिए इस प्लान में आपको कुल 2 जीबी डेटा मिलेगा। सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इस प्लान में आपको कुल 300 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान में भी आपको जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 329 रु और 129 रु वाले प्लान की खासियत ये है कि आपको डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट