नयी दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के कारण कंपनियों ने अपने कर्मचारियों से घर से काम करने को कहा है। इससे लोगों को अधिक डेटा की जरूरत पड़ेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो और सरकारी टेलीकॉम बीएसएनएल सहित दूरसंचार कंपनियों ने अपने ऑफर्स को अपग्रेड किया है। यानी इन कंपनियों ने अपने प्लानों में मिलने वाला डेटा दोगुना कर दिया है। ये फैसिलिटी टेलीकॉम कंपनियों ने घर से काम करने वाले अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए शुरू की है। आइये जानते हैं जियो और बीएसनएल कितना डेटा दे रही हैं।
जियो के 4 4जी वाउचर हैं, जिनकी कीमत 11, 21, 51 और 101 रुपये है। कंपनी इनमें प्लानों में क्रमश: 400 एमबी, 1 जीबी, 3 जीबी और 6 जीबी डेटा दे रही थी। अब जियो ने इन प्लानों में डेटा दोगुना करके 800 एमबी, 2 जीबी, 6 जीबी और 12 जीबी कर दिया है। इसके अलावा इन पैक में देश भर के किसी भी गैर-जियो नेटवर्क के लिए क्रमशः 75, 200, 500 और 1000 मिनट कॉलिंग के लिए भी मिलते हैं। इन वाउचर में डेटा बढ़ा कर जियो ग्राहकों की सहायता कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि भारतीयों के पास उनकी वर्तमान कनेक्टिविटी की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त और सस्ता डेटा हो।
बीएसएनएल ने अपने लैंडलाइन ग्राहकों को एक महीने के लिए मुफ्त ब्रॉडबैंड सर्विस देने की घोषणा की है। मुफ्त सेवा बीएसएनएल के उन ग्राहकों के लिए बढ़ाई जाएगी जिनके पास कोई ब्रॉडबैंड सब्सक्रिप्शन नहीं होगा। कंपनी ने कहा कि इस सेवा का लाभ उठाने का प्रोसेस पूरी तरह से कागज रहित है और ग्राहकों को सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र जाने की भी जरूरत नहीं है। इससे आपको घर बैठे मुफ्त में एक महीने अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा और घर से आराम से काम कर सकेंगे।
भारत में कोरोनवायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार सभी गैर-आवश्यक कार्यस्थलों को बंद करने की घोषणा कर चुकी है। इस बात की संभावना है कि अन्य राज्य ऐसा ही फैसला ले सकते हैं। इससे घर से काम करने पर डेटा खपत में इजाफा देखने को मिल सकता है। घर से काम करने के अलावा लोग समय बिताने के लिए मनोरंजन के लिए भी अधिक डेटा का इस्तेमाल करेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान