नई दिल्ली, दिसंबर 7। एयरटेल, वीआई (वोडाफोन आइडिया) और देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं। कंपनियों ने 25 फीसदी तक अपने प्लान्स के दाम बढ़ाए हैं। अब भी ये तीनों कंपनियां विभिन्न ऑनलाइन रिचार्ज प्लान पेश करती हैं। इनके पास कई सालाना प्लान भी हैं। यदि आप इनमें से किसी कंपनी का अभी कोई सालाना प्लान ले लेते हैं तो आपको दिसंबर तक के लिए रिचार्ज से छुट्टी मिल जाएगी। आप अपनी आवश्यकताओं के आधार पर दैनिक डेटा, कॉलिंग और दूसरे बेनेफिट के आधार पर मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। जानते हैं इन कंपनियों के प्लान।
रिलायंस जियो के पास 2897 रु वाला प्लान है। ये एक सालाना प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है। इस प्लान में आपको डेली 2 जीबी डेटा मिलता है। आपको इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। आपको साल में कुल 730 जीबी डेटा मिलेगा। डेली डेटा लिमिट पूरी हो जाने पर भी आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा।
ग्राहकों को कई जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इनमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी शामिल हैं। लंबी अवधि के लिए ये प्लान बढ़िया है।
वीआई का शानदार प्लान
वीआई भी एक शानदार सालाना प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। पर इसमें आपको डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। ये प्लान है 2899 रुपये का। इस प्रीपेड प्लान में केवल डेली 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी वाला है। इस प्लान के कई अन्य फायदे हैं।
वीआई के इस प्लान बिंग ऑल नाइट (रात में फ्री डेटा), वीकेंड डेटा रोलओवर (बचा हुआ डेटा वीकेंड पर मिल जाएगा), वीआई मूवीज एंड टीवी क्लासिक का फ्री एक्सेस और डेटा डिलाइट्स जैसे फायदे मिलते हैं।
एयरटेल अपने ग्राहकों को 2,999 रुपये वाला एक लंबी अवधि वाला प्रीपेड प्लान पेश कर रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। ये प्लान भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। पर एयरटेल ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेली डेटा दे रही है। साथ ही अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन वन-मंथ ट्रायल मिलेगा।
ग्राहकों को एयरटेल के 2999 रु वाले प्लान में अपोलो 24|7 सर्कल का तीन महीनों का सब्सक्रिप्शन, शॉ अकादमी, फास्टैग, हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का एक्सेस मिलेगा। साथ ही फ्री डेटा लिमिट पूरी होने पर आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। एयरटेल ने एक 455 रुपये वाला प्लान भी पेश किया है जो ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ कई बेनेफिट देता है। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग फीचर, 6 जीबी कुल डेटा और 900 एसएमएस मिलते हैं। अतिरिक्त बेनेफिट में अमेजन प्राइम मोबाइल वर्जन फ्री ट्रायल, अपोलो 24|7 सर्कल, मुफ्त ऑनलाइन कोर्स, फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक, मुफ्त हेलोट्यून्स और मुफ्त विंक म्यूजिक शामिल हैं। इसी तरह कई अन्य प्लान की जानकारी आप कंपनियों की वेबसाइट ले सकते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित