नई दिल्ली, नवंबर 17। टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल, रिलायंस जियो और वीआई के पास कई सालाना प्रीपेड प्लान हैं, जिनमें ग्राहकों को 365 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। ये सालाना प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए काफी बेहतर हैं, जो लंबी अवधि वाले प्लान की तलाश में हैं। अगर किसी यूजर की हर महीने एक जैसी जरूरतें हैं, तो वे सालाना प्रीपेड प्लान पर विचार कर सकते हैं। ये प्लान यूजर्स को हर महीने रिचार्ज कराने के झंझट से बचाएंगे और उन्हें आगे होनी वाली संभावित टैरिफ बढ़ोतरी से भी बचाएगा। इसलिए हम आपको यहां जियो, एयरटेल और वीआई के सालाना प्लान की जानकारी देंगे।
जियो के पास तीन सालाना प्रीपेड प्लान हैं जिनकी कीमत 2121 रुपये, 2399 रुपये और 2599 रुपये है। 2121 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 365 नहीं 336 दिनों की है और इसमें आपको डेली 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियो का 2399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी है, जो 365 दिनों के लिए आता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी डेली डेटा और रोज ही 100 एसएमएस मिलते हैं। ये प्लान जियो ऐप्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। जियो का 2599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी 365 दिन का है। ये प्लान भी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स, 2 जीबी डेली डेटा और रोज 100 एसएमएस बेनेफिट के साथ आता है। यह प्लान डिज्नी+ हॉटस्टार के एक साल के वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
वीआई के पास 1499 रुपये की कीमत वाला एक प्रीपेड प्लान है, जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको असीमित कॉलिंग बेनेफिट के साथ 365 दिनों के लिए कुल 24 जीबी डेटा और 3600 एसएमएस मिलते हैं। आपको वीआई मूवीज एंड टीवी का एक्सेस भी मिलता है। वीआई के अगले वार्षिक प्लान की कीमत 2595 रुपये है।
इस प्रीपेड प्लान में 365 दिनों तक 2 जीबी डेली डेटा और असीमित कॉलिंग मिलती है। ये वीकेंड रोलओवर डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान में आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान के स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स में प्रीमियम जी5 सब्सक्रिप्शन और वीआई मूवीज एंड टीवी का एक्सेस शामिल है।
एयरटेल के पास 2498 रुपये वाला प्रीपेड प्लान है, जो असीमित कॉल और डेली 100 एसएमएस के साथ रोज 2 जीबी दैनिक डेटा बेनेफिट के साथ आता है। इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है। इसका अगला प्लान 2698 रुपये का है, जो असीमित कॉल और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। आपको ये प्लान भी डेली 2 जीबी दैनिक डेटा देगा। इस प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। एयरटेल के अगले वार्षिक प्रीपेड प्लान की कीमत 2698 रुपये है और इसमें अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस के साथ 2 जीबी दैनिक डेटा मिलता है। यह 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार का 1 साल का सब्सक्रिप्शन जाता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान