नयी दिल्ली। अब से ठीक एक साल पहले देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो सहित एयरटेल और वीआई (तब वोडाफोन आइडिया) ने लगभग एक साथ अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए थे। 2020 में टैरिफ रेट बढ़ाने का मुद्दा भी कई बार उठ चुका है। बल्कि अंदाजा लगाया जा रहा था कि दिसंबर में तीनों कंपनियां अपने टैरिफ रेट बढ़ा सकती हैं। इस बीच वीआई ने अपने 2 पोस्टपेड प्लान्स के रेट बढ़ा भी दिए हैं। वीआई ने 598 रु और 749 रु वाले पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 50 रु बढ़ाए हैं, जिससे ये प्लान अब क्रमश: 649 रु और 799 रु के मिलेंगे। वीआई के इस कदम को टैरिफ में बढ़ोतरी का बड़ा संकेत माना जा रहा है। अगर आप बढ़े हुए रेट से बचना चाहते हैं तो इसका एक तरीका कि पहले ही लंबी अवधि वाला रिचार्ज करा लें। यहां हम आपको जियो, एयरटेल और वीआई के 1 साल की अवधि वाले बेस्ट प्लान की जानकारी देंगे।
रिलायंस जियो के पास लंबी अवधि वाले कई प्लान मौजूद हैं। इनमें 2599 रु वाला रिचार्ज प्लान बेस्ट है। 2599 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 1 साल की है। आप एक साल के लिए रिचार्ज से मुक्त हो जाएंगे। इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा और 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। साथ ही 10 जीबी बोनस डेटा भी दिया जाएगा। आपको जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए कुल 12000 फ्री मिनट मिलेंगे। आपको जियो ऐप्स और डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का पूरे एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
एयरटेल के पास इस कैटेगरी में 2,698 रुपये वाला बेस्ट प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। आपको पूरे एक साल तक रोजाना 2 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में सभी नेटवर्कों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनेफिट और रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। जियो की तरह एयरटेल भी इस प्लान में 1 साल का डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। आप Airtel Thanks बेनिफिट भी मिलेंगे।
वीआई का एक साल वाला प्लान 2595 रु का है। वीआई भी रोज 2 जीबी डेटा ऑफर करती है। साथ ही ग्राहकों को इस प्लान में सभी नेटवर्कों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनेफिट और रोज 100 फ्री मिलेंगे। ये तो हुए बेसिक बेनेफिट। इनके अलावा आपको जी5 प्रीमियम और वीआई मूवीज एंड टीवी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा और वो भी पूरे एक साल के लिए।
अगर आप इन प्राइवेट कंपनियों के अलावा सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के सबसे बढ़िया लंबी अवधि वाले प्लान की डिटेल चाहते हैं तो हम आपको वो भी देंगे। बीएसएनएल का 1,999 रुपये वाला प्लान 425 दिनों तक चलता है। इसका मतलब है कि आपको कम दाम में बाकी कंपनियों के मुकाबले ज्यादा लंबी वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनेफिट देती है, जिसकी लिमिट प्रतिदिन 250 मिनट है। साथ ही रोजाना 3 जीबी डेटा और 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। इतना ही नहीं आपको Eros Now और Lokdhun का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित