Jio AirFiber सर्विस को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले वर्ष हुई एजीएम में पेश किया था। इसके नाम से ही यह क्लियर हो गया था कि यह सेवा ग्राहकों को फाइबर जैसी सुविधा वायरलेस के जरिए से पहुंचाएगी।
इसके लिए कंपनी के द्वारा 5जी एंटीना का उपयोग किया जायेगा। इस जियो एयरफाइबर में ग्राहकों को 1जीबीपीएस तक की स्पीड मिल सकती है।
हालांकि, इस सर्विस को लॉन्चिंग की अभी तक कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के तरफ से शीघ्र ही इस सेवा को लॉन्च किया जा सकता है, तो फिर चलिए जानते है इस सर्विस के बारे में।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो की यह जो अपकमिंग सर्विस है। यह जून के महीने में फिर जुलाई के महीने में लॉन्च हो सकती है। यूट्यूब पर इसका एक वीडियो भी मौजूद है।
इसमें जियो एयरफाइवर की अनबॉक्सिंग दिखाया गया है। इसके साथ ही इंस्टॉलेशन दिखाया गया है। इस सर्विस को कंपनी ने कुछ वक्त से पायलट प्रोजेक्ट के तहत पिछले कुछ समय से टेस्ट कर रही है।
इस वीडियो के अनुसार, यह जो जियो एयरफाइबर सर्विस है। इस सर्विस को कंपनी 2 वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है।
इसमें दो वर्जन एक पोर्टेबल और दूसरा नॉन-पोर्टेबल वाईफाई राउटर मिलेगा। अगर हम कीमत की बात करें तो फिर यह 5 हजार 500 रु से लेकर 6 हजार रु के बीच हो सकती है। वही, इसकी अधिकारिक रूप से कीमत सामने नहीं आई है।
यूट्यूब में को वीडियो है इस वीडियो में दोनों ही मॉडल्स को दिखाया गया है। यह दोनों की मॉडल्स जियो एयर फाइबर के साथ आते है। जिसमें एक मॉडल एंटीना की तरह काम करेगा। वही, दूसरा मॉडल एक्सटेंडर की तरह कार्य करेगा।
आपको एक राउटर को अपने छत पर रखना होगा। जबकि दूसरे को अपने घर के अंदर रखना होगा। जब हार्डवेयर प्रॉसेस पूरा हो जाता है। इसके बाद आपको नेटवर्क कनेक्शन जोड़कर इंस्टॉलेशन पूरा करना होगा।
आपको इसके लिए सबसे पहले आपकी जियो 5जी सिम को एयर फाइबर में एंटर करनी होगी। इसके बाद आपको जियो होम एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको वाईफाई के पासवर्ड को डालना होगा। जो राउटर नीचे लगा होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान