US Fed; Jerome Powell Jackson Hole Speech : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पिछले कुछ हफ्तों में दुनियाभर के देशों में टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद अब इसका असर अमेरिकी बाज़ार में भी दिखने लगा है। इस बीच अमेरिकी फेडरल रिज़र्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण से शेयर बाज़ार के निवेशकों में उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Advertisement

दरअसल, शुक्रवार (22 अगस्त) को जैक्सन होल समिट (Jackson hole summit) में जेरोम पॉवेल ने सितंबर में होने वाले फेड की बैठक में ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। ब्याज दरों में कटौती की संभावनों के बीच अमेरिकी शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

Advertisement

पॉवेल के बयान से झूमा अमेरिकी शेयर बाज़ार

डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (dow jones) 865 पॉइंट या 1.9% चढ़कर नए हाई पर जबकि S&P 500 1.6% या 100 अंक चढ़कर 6,472.81 पर पहुंच गया। वहीं और नैस्डेक कंपोजिट लगभग 2% या 400 अंकों की तेजी के साथ 21,512.094 पर पहुंच गया। Nvidia के शेयर 1.3% और मेटा, अल्फाबेट, एमेजॉन के शेयर 2% से ज्यादा चढ़ गए हैं। टेस्ला के शेयर लगभग 5% उछले हैं।

Advertisement

जेरोम पॉवेल के भाषण की बड़ी बातें

अपने भाषण में पॉवेल ने कहा कि ब्याज दरों में कटौती के रास्ते खुले हैं लेकिन फेडरल रिजर्व सतर्क रुख के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैरिफ का असर कीमतों पर साफ-साफ दिखने लगा है। पॉवेल ने कहा अमेरिकी सेंट्रल बैंक सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की ओर बढ़ सकता है।

Advertisement

उन्‍होंने अपने भाषण में आगे कहा कि ज्‍यादा महंगाई का जोखिम और कमजोर जॉब मार्केट की वजह से चुनौतीपूर्ण माहौल बन रहा है। नौकरियां घटने का जोखिम गहराता जा रहा है, जबकि टैरिफ का असर महंगाई पर भी दिखने लगा है। टैरिफ का साफ असर उपभोक्‍ता वस्‍तुओं की कीमतों पर दिख रहा है और आने वाले समय में अनिश्चितता और बढ़ेगी।

Advertisement

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी से महंगाई पर दबाव बना रह सकता है, इसलिए फेड को सतर्क नीति रुख अपनाना होगा। पॉवेल ने कहा कि जुलाई में उम्मीद से कमजोर भर्ती और रोजगार बाजार पर बढ़ते दबाव इस दिशा में मजबूर कर सकते हैं। फेज चेयरमैन ने चेतावनी दी कि अगर आर्थिक हालात और बिगड़े तो नौकरी जाने का खतरा और तेज हो सकता है।

Advertisement

पॉवेल ने यह भी चेतावनी दी कि यदि आर्थिक परिस्थितियां और बिगड़ती हैं तो छंटनी की रफ्तार तेज हो सकती है। बता दें कि ब्याज दरों में कटौती नहीं किए जाने पर ट्रम्प और पॉवेल में तकरार बढ़ गया है। हाल ही में ट्रम्प ने पॉवेल को बर्खास्त करने की भी बात कही थी और उन्हें मुर्ख व्यक्ति तक बता दिया था।

लगातार 8 महीनों से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

मालूम हो कि अमेरिका में पिछले 8 महीने से ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जुलाई महीने में हुई फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की मीटिंग में लगातार 5वीं बार प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इन्हें 4.25-4.5 प्रतिशत पर ही बरकरार रखा गया। फेडरल रिजर्व ने दिसंबर 2024 में ब्याज दरों में कटौती की थी और तब 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई थी। इससे पहले सितंबर 2024 में ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट्स और नवंबर 2024 में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई थी।