Jane Street News: शेयर बाजार में हाल के सालों में जमकर एक्शन देखने को मिला है. बाजार में तगड़े एक्शन में निवेशकों ने जमकर कमाई भी की. इसमें अमेरिकी फर्म जेन स्ट्रीट और उससे जुड़े फर्म भी शामिल हैं. ग्रुप भारत में अब बैन कर दिया गया है.
मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के अंतरिम आदेश के मुताबिक यूएस-बेस्ड ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट (Jane Street) और इससे जुड़ी संस्थाओं ने बीते 2 सालों में बंपर प्रॉफिट कमाया है. इसने इंडेक्स डेरिवेटिव्स (index derivatives) में ट्रेडिंग करके 36,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रॉफिट कमाया है.
जेन स्ट्रीट ने दो साल में बंपर मुनाफा कमाया
सेबी के अंतरिम आदेश में जेन स्ट्रीट और संबंधित संस्थाओं को गुरुवार, 3 जुलाई को जारी अपने अंतरिम आदेश में सिक्योरिटीज मार्केट (securities market) तक पहुंचने से रोक दिया गया है. आदेश के मुताबिक इनमें से चार संस्थाओं ने मिलकर 36,500 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रॉफिट कमाया. बता दें कि प्रॉफिट का एनलिसिस 1 जनवरी, 2023 से 31 मार्च, 2025 तक किया गया है.
फर्म नेट प्रॉफिट (₹ करोड़ में)
जेन स्ट्रीट एशिया ट्रेडिंग 6,929.56
जेएसआई2 इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड -168.67
जेएसआई इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड 4,104.61
जेन स्ट्रीट सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड 25,636.62
कुल 36,502.12
जेन स्ट्रीट का भी आया रिएक्शन
सेबी के एक्शन के बाद जेन स्ट्रीट का भी रिएक्शन आया है. कंपनी ने कहा है कि वह सेबी के अंतरिम आदेश के निष्कर्षों का विरोध करती है और नियामक के साथ आगे बातचीत करेगी.
सेबी के अंतरिम आदेश में कहा गया है कि जेन स्ट्रीट द्वारा किए गए गैरकानूनी प्रॉफिट, जिसकी कीमत ₹4,843 करोड़ है, को जब्त कर लिया जाएगा और एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक के साथ खोले गए एस्क्रो खाते में जमा करना होगा.
F&O में निवेशको को नुकसान!
सेबी की ओर से पिछले साल जारी एक रिसर्च में दिखाया गया था कि विदेशी हेज फंडों ने इंडेक्स डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग करके पैसा कमाया, जबकि 10 में से नौ खुदरा एफएंडओ पार्टिसिपेंट्स को भारी नुकसान हुआ, जिसमें इंडिविड्युअल ट्रेडर्स को पिछले 2 सालों में 1.8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.
More Articles
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- MV Electrosystems IPO: आज से खुला निवेश का मौका, ₹400-₹425 प्राइस बैंड और जरूरी डिटेल्स
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें