नयी दिल्ली। यदि आप एक जनधन खाताधारक हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। जनधन खाताखारकों का आगामी 31 जनवरी से पहले एक अहम काम निपटाना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा न हुआ तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सभी जनधन खाताधारकों को 31 मार्च तक अपने खातों को आधार से लिंक कराना जरूरी है। इस मामले में सरकार ने बैंकों को निर्दश भी जारी किए हैं। अगर आपने 31 मार्च तक अपना खाता आधार से लिंक नहीं कराया तो आपको कई सारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
सरकार ने बैंकों से 31 मार्च 2021 तक सभी खाताधारकों के खातों को आधार से लिंक कराने को कहा है। इतना ही नहीं जिन मामलों में पैन जरूरी है, वहां आधार के साथ-साथ पैन का लिंक होना भी जरूरी है। यदि आप जनधन खाताधारक हैं तो फटाफट खाते को आधार से लिंक कराएं। आइए जानते हैं ऐसा न करने पर आपको क्या नुकसान होगा।
दरअसल सरकार जनधन खाताधारकों को फ्री में 2.30 लाख रु का इंश्योरेंस देती है। इसमें 2 लाख रु का एक्सीडेंट कवर और 30000 रु का बीमा कवर होता है, जो खाताधारक की मृत्यु होने पर ये पैसा नॉमिनी को मिलता है। मगर ये बेनेफिट तभी मिलेगा, जब आपका जनधन खाता आधार से लिंक हो। इसलिए ये फायदा लेने के लिए 31 मार्च तक अपने खाते को आधार से लिंक करा लें।
आप बैंक ब्रांच में जाकर खाते से आधार को लिंक करा सकते हैं। मगर यदि आप समय बचाना चाहें तो आप ये काम घर बैठे भी कर सकते हैं। सबसे पहले नेट बैंकिंग लॉग इन करें और फिर आधार नंबर को लिंक करने के ऑप्शन पर जाएं। इसके अलावा अब बैंक एसएमएस के जरिए भी जनधन खाते और आधार को लिंक कराने की सुविधा दे रहे हैं।
आप एटीएम से भी जनधन खाते और आधार को लिंक करा सकते हैं। अपने एटीएम कार्ड और आधार नंबर के साथ करीबी एटीएम पर जाएं। अपना कार्ड स्वाइप करें और फिर पिन डालें। स्क्रीन पर प्रदर्शित विकल्पों में से, 'सेवा' चुनें। 'लिंक आधार' विकल्प पर क्लिक करें। अगला चरण अपना आधार नंबर दर्ज करना है और गलती से बचने के लिए उसी को फिर से दर्ज करना होगा। लिंकिंग को पूरा करने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
जनधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अपने अकाउंट में एंटर करने के लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। मैन पेज पर आप 'बैंक अकाउंट के साथ आधार लिंक' विकल्प खोज सकते हैं। इस ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां से आप एक नये पेज पर जाएंगे। यहां अपना आधार नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। उस बैंक का चयन करें जिसे आप आधार नंबर से लिंक करना चाहते हैं और 'सबमिट' बटन दबाएं। ऐसा करने पर आपको आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें। इन चरणों को पूरा करने के बाद आपके आधार को जनधन बैंक खाते से लिंक करने का प्रोसेस शुरू होगा और प्रोसेस पूरी होने में 4-5 कार्य दिवस लगेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग