Stock Market; Stock Crash: शेयर मार्केट में कई ऐसे स्टॉक लिस्ट हैं जिसने पहले निवेशकों को बंपर रिटर्न दिए हैं, लेकिन अब बड़ी गिरावट के साथ निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। ऐसी ही एक कंपनी है जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (Jaiprakash Associates Ltd) जिसके शेयरों में सोमवार (8 सितंबर) को 5 फीसदी की लोअर सर्किट लग गया।

Advertisement

इसके साथ स्टॉक बीएसई पर 4 रुपये से नीचे फिसलते हुए 3.43 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज यानी मंगलवार (9 सितंबर) को कंपनी के शेयर में कोई ट्रेड नहीं हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, कर्ज में डूबी यह कंपनी अब बिकने जा रही है। बीते हफ्ते खबर आई थी माइनिंग सेक्टर की कंपनी वेदांता लिमिटेड ने कर्ज में डूबी हुई जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएआईएल) को खरीदने के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई है।

दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही कंपनी

जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड इस समय आईबीसी (दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता) के तहत दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। इस प्रक्रिया के तहत, 24 जून को समाधान योजनाएं मांगी गईं।

Advertisement

इसके बाद पांच कंपनियों (वेदांता, अदाणी, डालमिया, जिंदल पावर और पीएनसी इंफ्राटेक) ने कंपनी को खरीदने की लिए बोली लगाई। आखिर में वेदांता ने 12,505 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेएआईएल के लिए वेदांता को सबसे ऊंची बोली लगाने वाला बोलीदाता घोषित किया गया है।

323 रुपये के ऊपर जा चुका था शेयर

बता दें कि जयप्रकास एसोसिएट्स लिमिटेड के शेयर एक समय में बहुत अच्छा कारोबार कर रहा था, लेकिन पिछले कुछ साल कंपनी के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। पिछले एक साल में स्टॉक 54 फीसदी और दो साल में 74 फीसदी से अधिक टूटा है।

Advertisement

4 जनवरी 2008 में जय प्रकाश एसोसिएट्स के शेयरों का भाव 323.73 रुपये के लेवल पर था जो वहां से गिरते हुए अब यह 4 रुपये के नीचे आ गया है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]