नई दिल्ली, अक्टूबर 7। फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका हैं और त्यौहारों का सीजन जैसे ही शुरू होता हैं। उसमे आने वाले अवसरों का भी सीजन शुरू हो जाता हैं। ये समय नई कार, बाइक, एसी और अपना घर खरीदने के लिए भी एक सही समय होता हैं। त्यौहारों के सीजन में बेहद ही शानदार ऑफर्स तो मिलते ही हैं। उसके साथ-साथ अच्छे डिस्काउंट भी मिलते हैं। ये ऑफर और डिस्काउंट अपनी ओर ध्यान खींचते हैं। आप इन टिप्स का उपयोग कर यह पता कर सकते हैं कि इस दिवाली आपको पैसे की अधिक कमी नहीं आए। चलिए जानते हैं।

Advertisement

सबसे अहम बजट बनाना

इसमें सबसे अहम बात तो यही होती हैं। की आपको आपके खर्चों को बड़े आयोजन से पहले सुनिश्चित करना चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होता हैं और आपका बजट ज्यादा नहीं बढ़ता हैं और आप जब इस दिवाली मानने के मामले में अपने पड़ोसियों को पीछे छोड़ने का विचार कर रहे हैं। तो ये आपको एक दायरे में बांध कर रखता हैं।

Advertisement
कई फायदे हैं फेस्टिव सीजन में घर लेने के

यदि आप घर खरीदने का विचार कर रहें हैं तो फिर आपको त्यौहारों के सीजन का इंतजार करना चाहिए। नई शुरुआत पवित्र समय में करना चाहिए और त्यौहारों का सीजन घर खरीदने के लिए सही समय भी हैं। इस समय सभी लेंडर्स और बिल्डर्स घर की खरीद बहुत सारे प्रोत्साहन मतलब इंसेंटिव भी देते हैं। जिस वजह से आपका शुरू आती खर्च जो होता हैं। काफी हद तक कम हो जाता हैं।

सही उपयोग जरूरी हैं दिवाली बोनस का

ये सबसे जरूरी बात हैं। अगर आपने पहले से होम लोन ले रखा हैं तो फिर आप दिवाली बोनस का उपयोग सही चीज के लिए करिए। सही समय में आप प्री पेमेंट करते हैं तो आप ब्याज के भुगतान के रूप में लाखो रूपये बचा सकते हैं। बहुत ज्यादा लेंडर्स अपने बॉरोअर्स को प्रीपेमेंट का ऑप्शन देते हैं। इसके तहत बॉरोअर ईएमआई से अधिक राशि को दे सकता हैं। ये जो राशि होती हैं। उसको मूल राशि में घटा लिया जाता है। बॉरोअर उस राशि पर ब्याज नहीं देता हैं। जानकारों के अनुसार, ऐसे में आपको सबसे जरूरी बजट बनाना हैं। आप कुछ रुपयों को इमरजेंसी के लिए रखिए। इससे आपके पास फेस्टिवल बनाने के लिए एक फिक्स्ड राशि होगी।