Ration Card : राशन कार्ड और आधार कार्ड आज के समय काफी जरूरी दस्तावेज में से एक है। इसी वजह से सरकार की तरफ से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले सरकार की तरफ से पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य किया गया था। लोगों को सहूलियत को देखते हुए सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की डेट को बढ़ा दी है।

Advertisement

जिन लोगों ने अभी तक अपने राशन कार्ड और आधार से लिंक नहीं करवाया है। उनके लिए अभी आखिरी मौका है। सरकार की तरफ से राशन कार्ड और आधार से लिंक करवाने के लिए आखिरी मौका दिया गया है। अभी तक इसकी आखिरी डेट 30 जून 2023 थी लेकिन सरकार की तरफ से इसकी आखिरी डेट को बढ़ाकर 30 सितंबर 2023 कर दिया गया है।

Advertisement

बता दें कि जो लोग अंत्योदय अन्न योजना के तहत लाभ उठा रहे हैं। उन लोगों को राशन कार्ड से आधार से लिंक करवाना आवश्यक है।

अगर आप दोनों कार्ड को लिंक करना चाहते है तो फिर आप इनको बेहद ही आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते हैं। इसको लिंक करने के लिए आपको सरकार की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

Advertisement

यह लॉगिन करने के बाद आपको मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। जैसे- आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। सभी जानकारी जब दर्ज कर देते हैं। इसके बाद आपको कंटिन्यू पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिस ओटीपी को आपको दर्ज करना है। एक बार जब ओटीपी कन्फर्म हो जाती हैं, इसके बाद आपको राशन कार्ड आपके आधार से लिंक हो जाएगा। इस तरह आप बेहद ही आसानी से अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते है।

Advertisement