PAN-Aadhaar Link : आज के समय में पैन कार्ड एक बेहद ही जरुरी डॉक्यूमेंट है। हमको इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरने के लिए पैन कार्ड की जरुरत पड़ती ही है। इसके साथ ही कई सारे अपने वित्तीय ट्रांजैक्शन करने के लिए भी पैन कार्ड की जरुरत पड़ती हैं। देश में पैन कार्ड का एक अलग ही महत्व है। इसके अलावा एक आधार कार्ड भी एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। भारत में नागरिकों की पहचान के साथ-साथ सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए भी आधार कार्ड की जरुरत होती है। हालांकि सरकार की तरफ से पैन-आधार कार्ड को लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया गया है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
अगर आपने पैन और आधार कार्ड को 31 मार्च 2023 से पहले लिंक नहीं करवाया, तो आपको काफी बड़ी समस्या हो सकती है। आपका पैन और आधार कार्ड लिंक नहीं होने पर आपका पैन निष्क्रिय होना माना जायेगा। ऐसे में आपको कई सारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जैसे आप आईटीआर नही भर पायेंगे। इसके साथ ही आप कोई फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन भी नही कर पाएंगे। साथ ही बैंक खाते को खुलवाने के लिए भी दिक्कत आएगी। हालांकि अब पैन और आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए आपको 1 हजार रु का जुर्माना देना होगा। सरकार ने लेटलतीफी को देखते हुए पैन को आधार लिंक करने के लिए 1 हजार रु का जुर्माना लगाया हैं।
अगर आप पैन-आधार कार्ड से लिंक कराना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग पर जाना होगा। यह जाकर आपको बाई तरफ क्विक लिंक का विकल्प दिखाई देगा। आपको यह लिंक आधार वाला विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प पर आपको क्लिक करना गई। इसके बाद आपको पैन और आधार कार्ड नंबर सबमिट करना है। जब आप जानकारी को भर देते है। इसके बाद ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी को दर्ज करना है। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका आधार-पैन लिंक हो जाएगा।
आपका पैन-आधार लिंक हुआ है या नही अगर आप इसका स्टेटस चेक करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले डब्लू डब्लू डब्लू डॉट इनकम टैक्स इंडिया ई फीलिंग डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा। यह पर एक नया पेज ओपन होगा। यह पर आपको स्टेटस जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए लिखा होगा। इस पर क्लिक करें यह पर आपको अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी को भरना है। इसके बाद आपको व्यू लिंक स्टेटस पर क्लिक करना है। जब आप इस लिंक पर क्लिक करते है, तो फिर पैन और आधार के लिंक का स्टेटस पता चल जाएगा।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका