MS Dhoni जो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान है। आज उनका जन्म दिन है। आज वे 42 वर्ष के हो गए हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी लाइम लाइट में रहते है। कमाई के मामले में भी धोनी की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में की जारी है।
फिलहाल, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल मैच खेलकर जहां अपने बल्लों से रनों की बौछार करते नजर आते हैं, तो बिजनेस की पिच पर भी एमएस धोनी ने काफी अधिक धमाल मचा रखा है। धोनी ने कई सारे स्टार्टअप में निवेश किया हुआ है तो फिर आइए जानते हैं उनके निवेश और उनकी नेटवर्थ के बारे में।
एमएस धोनी की संपत्ति की बात करें तो फिर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे लगभग 1040 करोड़ रु के मालिक हैं। धोनी क्रिकेट की कमर के अलावा विभिन्न कंपनियों के ब्रांड एंडोर्समेंट, तमाम कंपनियों में किए गए उनके निवेश से आने वाले रिटर्न सहित दूसरे बिजनेस से होने वाली कमाई शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अनुमानित मासिक आय लगभग 4 करोड़ रु है।
अगर हम एमएस धोनी के इन्वेस्टमेंट की बात करें तो एमएस धोनी ने कई सारे स्टार्ट उसमें इन्वेस्टमेंट किया हुआ हैं। स्टेटस में निवेश के माध्यम से उनको काफी शानदार रिटर्न भी मिलता है अगर हम एम एस धोनी के निवेश वाली फर्मों की बात करें तो इसमें कार्स24, खाताबुक और प्रोटीन फूड स्टार्टअप शाका हैरी और ड्रोन सर्विसेज स्टार्टअप गरुड़ एयरोस्पेस शामिल है।
इसके अलावा उनका खुद का फिटनेस और लाइफस्टाइल क्लोथ ब्रांड सेवन भी उनकी कमाई में जरूरी योगदान दे रहा है। इसके साथ ही धोनी के इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में टेक कंपनी रन एडम भी शामिल है।
इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी फुटबॉल टीम चेन्नईयिन एफसी, माही रेसिंग टीम इंडिया और फील्ड हॉकी टीम रांची रेंज के को-ऑनर भी हैं। इसके अलावा एमएस धोनी कड़कनाथ चिकन की भी फार्मिंग करते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग