Reliance Industries के बोर्ड में ईशा, आकाश और अनंत अंबानी के शामिल होने के निर्णय पर शेयर होल्डर्स के तरफ से मंजूरी मिल गई है। एजीएम में यह निर्णय लिया गया है। ईशा और आकाश अंबानी के पक्ष में भी काफी मत पड़े हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में अनंत नॉन एग्जीक्यूटिव नॉन इंडीपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में शामिल होंगे। शुक्रवार को यह स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है।
नीता अंबानी ने इससे पहले बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पद से इस्तीफा दिया था और बोर्ड और डायरेक्टर्स में ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को जगह दी गई थी। शेयर होल्डर्स की तरफ से जिस पर मंजूरी दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी के पक्ष में 92.75 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इसके अलावा ईशा के पक्ष में 98.21 प्रतिशत और आकाश अंबानी के पक्ष में 98 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
सितंबर में कंपनी ने शेयर मार्केट को वोटिंग के बारे में सूचना दी थी और 26 अक्टूबर को ई-वोटिंग खत्म हो गई थी। इस तरह अंबानी फैमिली की अगली पीढी की बोर्ड में नियुक्ति को शेयर होल्डर्स द्वारा भारी मतों के साथ मंजूरी मिल गई है।
अगस्त महीने के आखिरी में हुई एजीएम में कई सारे बड़े निर्णय लिए गए थे। इसमें सबसे अहम फैसले की बात करें तो फिर वह इसमें ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में जगह देने का फैसला सबसे अहम था।
आज जिसे शेयर होल्डर्स से मंजूरी हासिल हो गई है। इसके इसके अलावा जियो का एआई मॉडल, जियो ट्रू 5जी लैब,
जियो फाइनेंशियल की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, जियो एयर फाइबर और नेट कॉर्बन जीरो से जुड़े एलान किये गए थे।
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 में रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा कि जियो ने देश में लाखों घरों और कारोबार को पहली बार ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रोवाइड कराया।
उन्होंने कहा कि जियो स्पेस फाइबर के साथ हम अभी तक कनेक्टिविटी लाखों लोगों को कवर करेंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सरकार, शिक्षा, मनोरंजन और स्वास्थ सेवाओं तक जियो स्पेस फाइबर हर किसी को हर जगह पर कनेक्ट कर सकेगा।
यह भी पढ़ें: PMJDY में मिलते हैं कई सारें फायदे, जानिए डिटेल
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें