Telegram: आज सुबह Google ने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Telegram को बहाल कर दिया, क्योंकि सरकार के लगाये गया अस्थायी बैन 22 जून की आधी रात को खत्म हो गया था। Google के बहाल किए जाने से पहले भी यह प्लेटफॉर्म कुछ मौजूदा यूजर्स के लिए मौजूद था। सुबह करीब 10 बजे तक यह ऐप Apple के App Store पर डीलिस्टेड ही रहा। गौरतलब है कि सरकार ने प्लेटफॉर्म पर एडिटिंग फीचर को 30 जून तक के लिए डिसेबल कर दिया है।

Advertisement

पिछले हफ्ते, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने Re-NEET परीक्षा से पहले एहतियाती उपाय के तौर पर भारत में टेलीग्राम को 22 जून तक ब्लॉक कर दिया था।

Advertisement

NTA ने मंगलवार, 16 जून को जारी एक बयान में कहा, "ये दोनों कदम सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि धोखाधड़ी करने वाले गिरोह NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा (जो 21 जून 2026 को होनी है) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ठगने के लिए इस प्लेटफॉर्म का संगठित रूप से इस्तेमाल कर रहे थे।"

Advertisement

टेलीग्राम से बैन हटेगा लेकिन एक फीचर रहेगा बंद

सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी और सूत्रों के अनुसार, इस आदेश की समय-सीमा में कोई बदलाव या विस्तार नहीं किया गया है। सरकार ने टेलीग्राम पर यह रोक इसलिए लगाई क्योंकि वह NEET के नकली परीक्षा पेपर फैलने, गुमराह करने वाली जानकारी के प्रसार और परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली अन्य धोखाधड़ी वाली गतिविधियों को रोकने में नाकाम रहा था।

Advertisement

रोक लगाने से पहले, सरकारी अधिकारियों ने 3 जून को टेलीग्राम के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी और इन चिंताओं के बारे में बताया था। इसके बाद, केंद्र सरकार ने 22 जून तक ऐप और उससे जुड़े वेब लिंक (वेब ​​वर्शन सहित) को ब्लॉक करने का फैसला किया। टेलीग्राम को 30 जून तक अपने मैसेज एडिट करने वाले फ़ीचर को ब्लॉक करने का निर्देश भी दिया गया है।