नई दिल्ली। रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) का आईपीओ की आज 29 जनवरी 2021 को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। आईआरएफसी की कमजोर लिस्टिंग से निवेशकों को नुकसान हुआ है। यह शेयर करीब 4 फीसदी के डिस्काउंट के साथ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुआ है। कंपनी ने निवेशकों को 26 रुपये प्रति शेयर के रेट पर यह शेयर ऐलाट किया था। वहीं यह शेयर आज बीएसई पर 25 रुपये और एनएसई पर 24.90 रुपये पर लिस्ट हुआ। इस प्रकार निवेशकों को घाटा हआ है।
इसी महीने खुला था निवेश के लिए
18 जनवरी से लेकर 20 जनवरी 2021 तक यह आईपीओ निवेश के लिए खुला था। इस आईपीओ को रिटेल निवेशकों की तरफ से 3.49 गुना अभिदान मिला था। आईआरएफसी ने अपने इस आईपीओ के माध्यम से 124 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए थे। इसके बदले में कंपनी को 435 करोड़ इक्विटी शेयर्स के लिए बोलियां मिली थीं। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.78 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व पोर्सन हिस्सा 3.66 गुना भरा था।
जानकारों की राय
वहीं जानकारों की राय है कि यह शेयर लम्बे समय में अच्छा रिटर्न देगा। ऐसे में अभी मामूली घाटे की चिंता नहीं करनी चाहिए। इन जानकारों के अनुसार लंबी अवधि में यह शेयर अच्छा मुनाफा दे सकता है। ब्रोकरेज हाउस रेलिगेयर ब्रोकिंग के अनुसार कंपनी का लांग टर्म आउटलुक बेहतर है। आईआरएफसी का गठन 1986 किया गया था। यह कंपनी भारतीय रेलवे के लिए एक डेडिकेटेड फाइनेंशियल कंपनी है। कंपनी रेलवे के लिए घरेलू और विदेशी बाजारों से फंड भी जुटाती है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें