Government Jobs 2024: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण(IRDAI) की तरफ से भर्ती हो रही है। इसके अनुसार संस्थान में 49 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप इस नौकरी के लिए अप्लाई करने चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

इस वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन

Advertisement

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 20 सितंबर है। इसमें कुल 49 पदों पर भर्ती होगी जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 21 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 4 पद, ओबीसी के लिए 12 पद, एससी के लिए 8 और एसटी के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं।

Advertisement

ये होनी चाहिए आपकी योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से लेकर 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को सरकार के निर्देश अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसमें एक्चुरियल के लिए 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट और 2019 में एआईए के 7 पेपर पास होना चाहिए। वहीं, फाइनेंस के लिए 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट और एसीए/सीएफए कोर्स होना चाहिए। इसके अलावा आईटी के लिए बी.ई. या एम.सी.ए. की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, रिसर्च के लिए इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

Advertisement

इतनी मिलेगी सैलरी और इस प्रकार होगा सेलेक्शन

IRDA के पदों के लिए लिखित परीक्षा और Interview से सेलेक्शन किया जाएगा। इसमें अलग-अलग पदों के लिए अलग परीक्षा पैटर्न है। इसका एक पेपर 90 मिनट का और दूसरा 60 मिनट का होगा। सैलरी की बात करें तो, सहायक प्रबंधक के पदों के लिए सेलेक्टेड उम्मीदवारों को 44 हजार 500 रुपये सैलरी मिलेगी। इसमें भत्तों को शामिल करने के बाद वेतन 1 लाख 46 हजार रुपये मिलेगा।

Advertisement

ऐसे करें इन पदों के लिए अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले IRDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको उस पद के लिए अप्लाई करना होगा जिसके लिए आप नौकरी करना चाहते हैं। इसके बाद फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपको सारी जानकारी को सही से भरना होगा।
  • जानकारी को भरने के बाद आपको सभी डॉक्यूमेंट्स को सबमिट करना होगा।
  • फिर एप्लीकेशन की फीस को सबमिट करना होगा।