IRCTC Vaishno Devi Tour : अगर आप वैष्णोदेवी के दर्शन करने जाने की योजना बना रहे हैं तो फिर आपके लिए यह खबर बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के बेहद ही शानदार टूर पैकेज के बारे में जानकारी दे रहे है। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज के बारे में ट्वीट कर बताया है कि यह बेहद ही किफायती टूर पैकेज है। इस टूर पैकेज का नाम माता वैष्णो देवी एक्स वाराणसी है।
इस स्पेशल टूर पैकेज में आपको ट्रेन के माध्यम से जौनपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, लखनऊ या शाहजहांपुर से यात्रा में बोर्डिंग या डीबोर्डिंग की सुविधा मिलेगी। इस टूर में यात्रियों को 3 आरडी एसी के जरिए यात्रा करने का मौका मिलेगा। हर गुरुवार को इस टूर पैकेज में आप हिस्सा ले सकते हैं।
इस टूर में यात्रियों को कई सारी सुविधा मिलेगी। इस पैकेज में यात्रियों को मील में ब्रेकफास्ट की सुविधा तो मिलेगी ही इसके साथ ही डिनर की फैसिलिटी मिलेगी। वही, यात्रियों को रुकने की सुविधा जय मां इन जैसे होटल में की गई है। इतना ही नहीं इसके साथ ही आपको जम्मू में रुकने के बाद कटरा के होटल तक ले जाने के लिए बस की सुविधा भी मिलेगी।
अगर आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में बुकिंग करते हैं तो फिर आपको अकेले के लिए 15 हजार 320 रु प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा। वही, 2 लोगों को 9 हजार 810 रु प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा। वही, तीन लोगों की बात करें तो 3 लोगों को 8 हजार 650 रु प्रति व्यक्ति के हिसाब से खर्च करना होगा।
आईआरसीटीसी का यह टूर 5 दिन और 4 रात का होने वाला है। ऐसे में अगर आप इसकी बुकिंग कराना चाहते है तो फिर इसके लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान