IRCTC Tour Package : अगर आपका मन धार्मिक स्थानों में घूमने का है, तो फिर आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर हैं। जो भारतीय रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी है उसने काशी विश्वनाथ के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन कराने के लिए एक नया पैकेज लॉन्च किया हैं। आईआरसीटीसी का यह जो पैकेज टूर है। ये 5 दिनों और 4 रात का होगा। आईआरसीटीसी का यह जो पैकेज टूर है इसका नाम काशी एंड मां विंध्यवासिनी दर्शन रखा गया हैं।

Advertisement

ट्विट कर दी इस बात की जानकारी

इस टूर पैकेज की जो जानकारी है इसको आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर दी हैं। यह जो टूर पैकेज हैं इसमें यात्री थर्ड एसी और स्लीपर में यात्रा कर सकेंगे। इस टूर पैकेज की शुरुआत हर गुरुवार दुर्ग से होगी। इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई सारी सुविधा मिलने वाली हैं। जैसे होटल में रुकना, ट्रेन टिकट, खाना-पीना आदि बहुत सारी सुविधा मिलेगी।

Advertisement

कितना है किराया

अगर हम इस टूर पैकेज के किराया की बारे में बात करें, तो इसका किराया 6235 रूपये से शुरू हैं। अगर हम इस टूर पैकेज में खर्चे की बात करते है, तो फिर 1 से 3 लोगों के ग्रुप हैं। उनके लिए कंफर्ट क्लास (थर्ड एसी) में प्रति व्यक्ति खर्च 8,500 रूपये से शुरू हैं। वही अगर हम स्टैंडर्ड क्लास के प्रति व्यक्ति किराया की बात करते हैं, तो फिर वो प्रति व्यक्ति 8330 रुपये से शुरू है। जबकि स्टैंडर्ड क्लास (स्लीपर) में प्रति व्यक्ति खर्च हैं वो 6235 रुपये से शुरू है।

Advertisement

खास बातें इस टूर पैकेज की

अगर हम इस टूर पैकेज की खास बातें की बात करते हैं, तो फिर इस टूर पैकेज का नाम काशी एंड मां विंध्यवासिनी दर्शन हैं। इसमें यात्रियों को स्लीपर और थर्ड एसी की सुविधा मिलेगी। खाने की बात करें, तो इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर दिया जायेगा। यह टूर पैकेज हर गुरुवार को शुरू होता हैं।

Advertisement

बुकिंग कैसे करें

अगर आप भी घूमने का विचार कर रहे हैं और इस टूर पैकेज को लेना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा भी आप आईआरसीटीसी का जो सुविधा केंद्र हैं। वह जा सकते हैं या फिर अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है।