IRCTC आए दिन यात्रियों के लिए धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों को घूमने के लिए बेहतर टूर पैकेज लाते रहता हैं। इस टूर पैकेज में यात्रियों को बजट में घूमने के लिए, स्थानीय परिवहन, रुकने की और भोजन की सुविधा मिलती है।
आईआरसीटीसी सावन मास के खास मौके पर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रियों को 'दिव्य दक्षिण यात्रा' करा रहा है। आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज में दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों की सैर कराई जाएगी तो आइए जानते है इस शानदार टूर पैकेज के बारे में।
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 9 दिन और 8 रात का होने वाला है। आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज की शुरूआत 9 अगस्त से सिकंदराबाद से होगी। इस टूर में कन्याकुमारी, मदुरई, अरुणाचल, रामेश्वरम, त्रिवेंद्रम और त्रिची की सैर पर ले जाया जाएगा।
आईआरसीटीसी की इस टूर में स्पेशल ट्रेन से सिकंदराबाद होते हुए काजीपेट, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडुर और रेनिगुंटा स्टेशनों से होकर गुजरेंगे। इस शानदार टूर पैकेज में यात्रियों को रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर का दर्शन कराया जाएगा, तिरुवन्नामलाई में अरुणाचलम मंदिर, कन्याकुमारी में टूरिस्ट राॅक मेमोरियल आदि मंदिर को घूमने का मौका मिलेगा।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में लगने वाले किराएं की बात करें तो फिर अलग-अलग कैटेगरी का किराया अलग है। इकोनॉमी क्लास में यात्रा के लिए 14 हजार 300 रु प्रति व्यक्ति टिकट बुक कर सकते हैं।
वहीं, स्टैंडर्ड कैटेगरी की बात करें तो फिर स्टैंडर्ड कैटेगरी में डबल या ट्रिपल शेयरिंग के लिए 21 हजार 900 रु प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। अगर हम कंफर्ट क्लास के किराए की बात करें तो फिर कंफर्ट क्लास में यात्रा के लिए 28 हजार 500 रु प्रति व्यक्ति खर्च होगा।
अगर आप इस टूर पैकेज की बुकिंग कराना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आप आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट से जाकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग