IRCTC : अगर आप गुजरात घूमने की योजना बना रहे है, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। भारतीय रेलवे गर्वी गुजरात के नाम से एक बेहद खास टूर पैकेज लेकर आया हैं। यह टूर आईआरसीटीसी द्वारा संचालित है। यह स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 28 फरवरी के 8 दिनों के दौरे पर रवाना होगी। इस दौरान कुछ स्थानों फुलेरा, गुरुग्राम, रेवाड़ी, रींगस, अजमेर में रुकेगी। इन रेलवे स्टेशनों से यात्री चढ़ व उतर सकेंगे, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
अगर हम इस ट्रेन टूर के पहले स्टॉपेज की बात करें, तो यह स्टॉपेज केवडिया में रखा गया है, यह पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आकर्षण का केंद्र होगी। यह ट्रेन यात्रा पूरे 8 दिनों में होगी। इस दौरान करीब 3,500 किमी की दूरी को तय किया जाएगा। इस टूरिस्ट ट्रेन में चार फर्स्ट एसी कोच को शामिल किया गया है। इसके साथ ही दो 2 सेकंड एसी कोच, एक बेहतर तरह से सुसज्जित पेंट्री कार और दो रेल रेस्तरां शामिल हैं। इसमें 156 पर्यटक सवार हो सकते हैं। इस टूर का एक बेहद खास बात है। आईआरसीटीसी ने कस्टमर्स को ईएमआई भुगतान ऑप्शन को प्रदान करने के लिए पेमेंट गेटवे के साथ भी करार किया है।
इस टूर में चंपानेर, सोमनाथ, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, द्वारका, अहमदाबाद, नागेश्वर, बेत द्वारका,मोढेरा और पाटन की यात्रा इस कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे। इतना ही नहीं इसके भी कई मंदिर भी घुमाया जायेगा। जैसे अधलेज स्टेप वेल, चंपानेर पुरातात्विक पार्क आदि। वहीं, इस यात्रा में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और बेत द्वारका की यात्रा 8 दिनों के दौरे में शामिल हैं।
अगर हम इस टूर पैकेज के खर्चे की बात करें, तो एसी 2 टियर के लिए आपको प्रति व्यक्ति 52250 रूपये खर्च करना होगा। अगर साल एसी 1 (केबिन) के लिए टिकट बुक करते है, तो फिर आपको प्रति व्यक्ति 67140 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, आपको एसी 1 (कूप) के लिए 77 हजार 400 रूपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। इस पैकेज में कई सारी चीजों को शामिल किया जाता है। जैसे ट्रेन की यात्रा, खाना (केवल वेज), एसी होटलों में रात्रि विश्राम कि और घूमने फिरने को कवर करेगा। इतना ही नहीं इसमें और कई सारी चीजों को शामिल किया जाएगा। जैसे बसों के द्वारा दर्शनीय स्थलों की यात्रा, गाइड और यात्रा बीमा आदि भी इसी पैकेज में कवर होंगे।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका