नयी दिल्ली। हमारे भारत में एक से एक शानदार घूमने की जगह है। बल्कि कई तो पूरे-पूरे राज्य ही टूरिज्म के लिए फैमस हैं। भारत में टूरिज्म की बात हो और राजस्थान का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। पूरे राजस्थान में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। राजस्थान में डेजर्ट सफारी का भी मजा लिया जा सकता है। अगर आप भी डेजर्ट सफारी का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी एक खास मौका लेकर आई है। आईआरसीटीसी जैसलमेर का टूर पैकेज लेकर आई है, जिसमें आपको डेजर्ट सफारी एंजॉय करने का भी मौका मिलेगा।

Advertisement

गोल्डन सिटी ऑफ इंडिया

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है, जबकि जैसलमेर को गोल्डन सिटी ऑफ इंडिया कहा जाता है। वो इसलिए क्योंकि यहां पीला रेट सोने के रंग की तरह लगता है। आईआरसीटीसी जैसलमेर के जिस टूर पैकेज की हम बात कर रहे हैं उसमें आपको इस खूबसूरत शहर के किले और हवेलियां देखने को मिलेगा।

Advertisement
मिलेंगी कई और सुविधाएं

इस पैकेज में डेजर्ट / ड्यून्स, टेंट में रहने के साथ खाने और शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। ऊंट की सवारी और जीप से ड्यून बैशिंग का एक्सपीरियंस भी मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज का नाम द डेजर्ट एडवेंचर है, जो 2 रातों और 3 दिन का होगा।

कितना आएगा खर्च

यदि आप स्टैंडर्ड क्लास में अकेले इस टूर पैकेज में जाएं तो 15365 रु का खर्च आएगा, जबकि दो लोगों पर प्रति व्यक्ति 8305 रु और तीन लोगों पर प्रति व्यक्ति 6320 रु का खर्च आएगा। वहीं लग्जरी क्लास में ये खर्च क्रमश: 19690 रु, 9850 रु और 7805 रु होगा। अगर आपके साथ 5 से 11 वर्ष का बच्चा हो तो बेड के साथ उसका खर्च 2480 रु होगा, जबकि बिना बेड के खर्च 1985 रु होगा।

जानिए पूरा शेड्यूल

पहले दिन आपको जैसलमेर रेलवे स्टेशन / बस स्टैंड से पिक किया जाएगा। इसके बाद होटल में चेक इन होगा। फिर वॉर म्यूजयम और गड़ीसर झील घूमने का मौका मिलेगा। दूसरे दिन नाश्ते के बाद आपको जैसलमेर किले और पटवों की हवेली की सैर करने का मौका मिलेगा। साथ ही आपको सैम सैंड ड्यून्स ले जाया जाएगा। यहां आप टेंट में रहेंगे। शाम को कैमल सफारी के बाद आपको सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेगा। रात के डिनर के बाद आप टेंट में स्टे करेंगे। अंतिम दिन नाश्ते के बाद डेजर्ट जीप सफारी होगी। यहां आपको शॉपिंग का मौका मिलेगा। फिर जैसलमेर रेलवे स्टेशन / बस स्टैंड वापस लौटाया जाएगा।

जीप चार्ज अलग से होगा

इस पैकेज में जीप का चार्ज अलग से लिया जाएगा। जीप में बैठने वालों की लिमिट भी है। 1500 रु के चार्ज पर अधिकतम 5 लोग जीप सफारी का आनंद ले सकेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। यदि आप एक बार बुकिंग के बाद कैंसिल कराएं तो 4 दिन के अंदर कोई पैसा नहीं काटा जाएगा। इसके बाद आप कैंसिल करते हैं तो आपसे चार्ज लिया जाएगा।