IRCTC Tatkal Ticket Booking Diwali 2025: दिवाली और छठ का महापर्व आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर अपनों से दूर दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपने घर जाने के लिए कंफर्म ट्रेन टिकट की जुगाड़ में लग गए हैं। हालांकि, इस तरह के अवसरों पर ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है।
ऐसी स्थिति में जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक नहीं कराया होता, उनके लिए तत्काल टिकट बुकिंग ही आखिरी उम्मीद होती है। हालांकि, सीमित सीटों और अचानक बढ़ी मांग के कारण तत्काल में कन्फर्म टिकट मिलना भी एक बड़ी चुनौती होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जिससे लोगों को कंफर्म ट्रेन टिकट मिल सके। तो चलिए जानते हैं 5 आसान टिप्स जिससे आप कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं... भारतीय रेलवे ने इस साल की शुरुआत में टिकट बुकिंग को लेकर कई सुधार किए हैं और अब तत्काल ट्रेनों के लिए आधार ऑथेंटिकेशन (Aadhaar authentication) जरूरी कर दिया गया है, जिससे टिकटों की धांधली में रोक लगने के साथ असली यात्रियों को टिकट मिलने में मदद मिली है। नए नियमों के मुताबिक, अब सिर्फ वही यूजर्स IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं, जिनका आधार वेरिफाइड है। इसके अलावा, बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक कोई भी एजेंट तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकता। साथ ही, आधार-बेस्ड OTP वेरिफिकेशन को भी सभी ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इन सुधारों का मकसद टिकट बुकिंग में होने वाली धोखाधड़ी और बॉट एक्टिविटी को रोकना है। तत्काल में कन्फर्म टिकट पाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप पहले से पूरी तैयारी करके रखें। यानी पहले सो वेबसाइट पर लॉगइन कर रखें और जो भी डिटेल हो उसे भरकर रखें ताकि तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के साथ आप फटाफट केवल पेमेंट डिटेल्स भरने के साथ अप्लाई कर सकें। इससे आपको टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। IRCTC आपको 'मास्टर लिस्ट' बनाने की सुविधा देता है, जिसमें आप यात्रियों का नाम, उम्र, सीट की पसंद जैसी जानकारी पहले से सेव कर सकते हैं। आधार के साथ वेरिफाइड यह लिस्ट बुकिंग के समय आपका कीमती समय बचाने में मदद करती है। यदि आप चाहें तो 'IRCTC Tatkal Magic Autofill' जैसे क्रोम एक्सटेंशन टूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह टूल आपकी जानकारी को पहले से सेव कर लेता है और तत्काल बुकिंग के दौरान फॉर्म को अपने आप और तुरंत भर देता है, जिससे समय बचता है। जल्दी बुकिंग के लिए UPI जैसे पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करें। इसके साथ इंटरनेट कनेक्शन को तेज रखें जिससे फटाफट पेमेंट हो सके। आप चाहें तो IRCTC वॉलेट में पहले से पैसे डालकर भी रख सकते हैं, ताकि पेमेंट तुरंत हो जाए और टिकट बुक होने में देरी न हो। सामान्य दिनों में चलने वाली ट्रेनों के अलावा दूसरे रूट्स पर आपके डेस्टिनेशन के लिए चलने वाली ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में टिकट के लिए अप्लाई करें।तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम
दिवाली 2025: कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करने के 5 आसान टिप्स
पहले से लॉगइन कर रखें और एडवांस में डिटेल भरकर रखें
मास्टर लिस्ट का इस्तेमाल करें यानी पैसेंजर के डिटेल्स भरकर रखें
ऑटोफिल टूल का इस्तेमाल करें
इंटरनेट कनेक्शन को बेहतर रखें ताकि तेजी से पेमेंट हो सके
दूसरे रूट या स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक करें
More Articles