Railway PSU Stocks to Buy: शेयर बाजार में जबरदस्त एक्शन है. नतीजों के चलते चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इन शेयरों में रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी IRCTC भी है. Q4 रिजल्ट्स और डिविडेंड के चलते PSU Stock पर निवेशकों की नजर है. बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी 28 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेगी. साथ ही डिविडेंड पर भी विचार करेगी. बता दें कि शेयर 6 महीने में 60% रिटर्न देने के बाद अभी और तेजी दिखा सकता है. ब्रोकरेज फर्म ने शेयर बुलिश रेटिंग के साथ अपसाइड टारगेट दिया है.

Advertisement

सरकारी शेयर में निवेश का मौका

दौलत कैपिटल ने IRCTC के शेयर पर ACCUMULATE रेटिंग दी है. वहीं. शेयर पर HDFC सिक्योरिटीज ने खरीदारी की रेटिंग के साथ 1120 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर ये टारगेट 2 जून, 2024 तक के लिए दिया गया है. मिनी-रत्न कंपनी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि 28 मई यानी अगले हफ्ते मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेगी.

Advertisement

मिलेजुले नतीजों का अनुमान

दौलत कैपिटल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक Q4 में IRCTC की रेवेन्यू ग्रोथ तिमाही आधार पर 2.9% रह सकती है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन में 34bps की मामूली गिरावट दिख सकती है. इस दौरान 294.5 करोड़ रुपए के PAT का अनुमान है. जबकि आय 1150.3 करोड़ रुपए रह सकती है. इनके साथ सभी बिजनेस यूनिट्स के लिए आउटलुक पर सबकी निगाहें होंगी.

Advertisement

अगले हफ्ते आएंगे नतीजे

एक्सचेंज फाइलिंग में डिविडेंड पर विचार की बात कही गई है. इसके तहत 28 मई को बोर्ड मीटिंग में FY24 के लिए फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिल सकती है. इससे पहले IRCTC ने FY24 में 2.50 रुपए के अंतरिम डिविडेंड को बांटा था. जबकि FY23 में सरकारी कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 275% का डिविडेंड दिया था, जोकि 5.5 रुपए प्रति शेयर था.

Advertisement

IRCTC पर FPIs का भरोसा बढ़ा

सरकारी रेलवे कंपनी पर फॉरेन इंस्टीट्युशनल इनवेस्टर्स यानी FPIs/FIIs का भरोसा बढ़ा है. 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी में इनकी हिस्सेदारी बढ़ी है. FIIs का स्टेक 7.34 फीसदी से बढ़कर 8.08 फीसदी पर पहुंच गया है. म्यूचुअल फंड्स की भी हिस्सेदारी 2.43 फीसदी से बढ़कर 2.97 फीसदी पर पहुंच गई है.

IRCTC के आकर्षक हैं फंडामेंटल

रेलवे सेक्टर में सबसे पसंदीदा स्टॉक IRCTC के फंडामेंटल भी दमदार हैं. रिटर्न ऑन इक्विटी यानी RoE 40.6% पर है, जबकि रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड यानी RoCE 55% पर है. इसके अलावा डेट टू इक्विटी रेश्यो भी जीरो है. यानी कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त है. साथ ही प्रोमोटर्स ने एक भी शेयर गिरवी नहीं रखे हैं.

Advertisement

IRCTC के शेयर का दमदार प्रदर्शन

IRCTC का शेयर निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. 6 महीने में स्टॉक प्राइस 60% से ज्यादा का है. 24 मई को शेयर NSE पर शेयर 1107.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. 20 से 24 मई के दौरान स्टॉक ने शेयरहोल्डर्स को 6% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. शेयर फिलहाल 52-वीक लो से 80% ऊपर ट्रेड कर रहा है. शेयर का एक साल का निचला स्तर 614.35 रुपए है, जबकि 52-वीक हाई 1138.90 रुपए है.

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )