IRCTC Special Train: भारतीय रेलवे ने शिव भक्तों को बड़ा तोहफा दे दिया है। अब आप आराम से देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद कई तीर्थ स्थलों की यात्रा कर पाएंगे। यात्री अब आराम से ट्रेन में सवार होकर बेहद किफायती कीमतों पर देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे 'देखो अपना देश' पहल के अंतर्गत एक स्पेशल भारत गौरव ट्रेन शुरु होने वाली है।

Advertisement

स्पेशल ट्रेन के रूट की पूरी डिटेल

Advertisement

स्पेशल ट्रेन की सुविधा कई रूट पर दी जा रही है और इन रूट पर आपको दर्शनीय स्थलों को भी शामिल किया गया है। इसमें उज्जैन (श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग), उज्जैन (श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री द्वारकाधीश मंदिर), श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिरडी, नासिक(श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और शनि देव मंदिर) शामिल है।

IRCTC के रीजनल ऑफिस पटना के जॉइंट जनरल मैनेजर राजेश कुमार के अनुसार, स्पेशल ट्रेन 9 जुलाई को बेतिया रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और यह ट्रेन सगौली जंक्शन, रक्सौल जंक्शन, सीतामढ़ी जंक्शन, दरभंगा जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, पाटलिपुत्र जंक्शन, आरा जंक्शन, बक्सर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे अलग-अलग स्थानों पर रुकेगी।

Advertisement

तीर्थयात्री इनमें से किसी भी जंक्शन से ट्रेन में सवार हो सकते हैं। सभी तीर्थ स्थलों को कवर करते हुए यह ट्रेन 19 जुलाई को अपने मूल स्टेशन पर वापस लौटेगी।

ये होगा इस स्पेशल ट्रेन का समय

ये स्पेशल ट्रेन 10 रातों और 11 दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में दौड़ेंगी। इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने रेलवे टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 33 फीसदी की छूट देने का फैसला किया है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने रेलवे टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 33 फीसदी की छूट देने का फैसला किया है।

Advertisement

इन सुविधाओं का आप उठा पाएंगे फायदा

इस ट्रेन में कई सारी सुविधाएं यात्रियों को दी जाएंगी। ट्रेन में दो क्लास होंगे जिसमें स्लीपर क्लास का किराया आपको 20,899 रुपये देना होगा, वहीं, एसी थ्री टियर का किराया 35,795 रुपये प्रति व्यक्ति को देना होगा। आपको बता दें कि इसमें ट्रेवल क्लास के आधार पर एसी और नॉन-एसी होटलों में रुकाया जाएगा।

Advertisement

इसके अलावा सारा खाना आपको शाकाहारी ही दिया जाएगा। सुबह और शाम की चाय के साथ-साथ आपको रोजाना दो बोतल पानी के साथ नाश्ता भी दिया जाएगा। इसके अलावा आपको दोपहर का भोजन और रात का खाना भी दिया जाएगा। ट्रेवल क्लास के आधार पर दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एसी और नॉन एसी बसें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सिर्फ यही नहीं, भारतीय रेलवे की ओर सुरक्षा गार्ड, क्लीनर और टूर एस्कॉर्ट्स की उचित व्यवस्था भी की जाएगी।

Advertisement

ऐसे बुक करें स्पेशल ट्रेन के लिए टिकट

अगर आप भी इस स्पेशल ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो आप इस स्पेशल टूर के लिए अपनी सीट पटना के पश्चिमी गांधी मैदान के बिस्कोमान टॉवर की चौथी मंजिल पर स्थित IRCTC कार्यालय में जाकर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर भी डिटेल्स देख सकते हैं। आप IRCTC-ऑथोराइज्ड एजेंटों के माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं।

आप अगर इन दो तरीकों से बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं तो इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप 8595937731 और 8595937732 पर कॉल कर सकते हैं।