नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते करीब 50 दिनों से रेलवे के थमे हुए पहिए आज फिर से चल पड़ेंगे। रेलवे ने कल आईआरसीटीसी के माध्यम से ट्रेन के रिजर्वेशन का काम शुरू किया था। इसके बाद देखते ही देखते उपलब्ध पूरे टिकट बिक गए। जैसे ही आईआरसीटीसी का कामकाज शुरू हुआ उधर शेयर बाजार में आईआरसीटीसी के शेयर में भी जान आ गई। आज जहां स्टॉक मार्केट भारी गिरवाट के साथ कारोबार कर रहा है, वहीं आईआरसीटीसी का शेयर अपर सर्किट पर कारोबार कर रहा है। अपर सर्किट का मतलब होता है कि शेयर की भारी मांग होना, और उसका उस दिन का रेट का ऊपरी स्तर छू लेना। इस प्रकार आज जहां शाम से रेल चलने लगेगी, वहीं वहीं रेलवे से जुड़ा यह शेयर उससे पहले ही चलने लगा है।

Advertisement

बीएसई में जानिए आईआरसीटीसी का हाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में आज जैसे शेयर बाजार में कारोबार शुरू हुआ, आईआरसीटीसी का शेयर सीधे अपर सर्किट पर पहुंच गया। यह शेयर सीधे 1367.95 रुपये के स्तर पर खुला। इसमें आज 65.10 रुपये की बढ़त दर्ज हुई, जो इसके कल की क्लोजिंग के रेट से 5 फीसदी ज्यादा है। इस शेयर का सर्किट फिल्टर 5 फीसदी का है। यानी यह शेयर एक दिन में 5 फीसदी ऊपर या नीचे जा सकता है। यही कारण है कि इसका आज रेट 5 फीसदी बढ़ते ही इसमें अपर सर्किट लगा गया। आईआरसीटीसी का शेयर कल यानी सोमवार को बीएसई में 1302.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

एनएसई में जानिए आईआरसीटीसी का हाल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई में आज जैसे शेयर बाजार में कारोबार शुरू हुआ, आईआरसीटीसी का शेयर सीधे अपर सर्किट पर पहुंच गया। यह शेयर सीधे 1368.70 रुपये के स्तर पर खुला। इसमें आज 65.15 रुपये की बढ़त दर्ज हुई, जो इसके कल की क्लोजिंग के रेट से 5 फीसदी ज्यादा है। इस शेयर का सर्किट फिल्टर 5 फीसदी का है। यानी यह शेयर एक दिन में 5 फीसदी ऊपर या नीचे जा सकता है। यही कारण है कि इसका आज रेट 5 फीसदी बढ़ते ही इसमें अपर सर्किट लगा गया। आईआरसीटीसी का शेयर कल यानी सोमवार को बीएसई में 1303.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

यह भी पढ़ें : आईआरसीटीसी : जानें एजेंट बनने का तरीका, करें मोटी कमाई