IRCTC Train Ticket Refund Fraud: आज के समय में हर किसी के पास फोन है और लोग आसानी से ट्रेन की टिकट से लेकर होटल तक सबकुछ ऑनलाइन बुक कर लेते हैं। डिजिटल दौर में एक तरफ सभी को कई कामों को करने में सहूलियत मिल गई है तो वहीं, स्कैमर्स भी कई तरह के स्कैम करने लगे हैं।
दरअसल, स्कैमर्स ट्रेन टिकटिंग सेवा के नाम पर ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप इससे सुरक्षित रह सकते हैं।
ऐसे रहें इस फ्रॉड से सुरक्षित
IRCTC ने अपने कस्टमर को एक मेल में फर्जी कैंपेन के बारे में आगाह किया है। इसमें यूजर्स को एक्स (ट्विटर) पर इस कैंपेन के बारे में भी चेतावनी दी गई है। इसमें बताया गया है कि 'प्रिय ग्राहक, आज कल गलत तरीके से और नकली मोबाइल ऐप कैंपेन चल रहा है, जहां कुछ जालसाज बड़े पैमाने पर फिशिंग लिंक भेज रहे हैं और यूजर्स को जालसाजी की गतिविधियों में फंसाने के लिए नकली 'IRCTC रेल कनेक्ट' मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए जोर दे रहे हैं।
यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे IRCTC ऐप को केवल ऑफिशियल ऐप स्टोर - Google Play Store और Apple App Store से ही डाउनलोड करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, या किसी भी ऐसे मैसेज पर ध्यान न दें जो उन्हें दिए गए लिंक के जरिए ऐप डाउनलोड करने के लिए कहता हो. तो अगर आपको भी ऐसे फ्रॉड से बचना है तो सावधान हो जाएं।
इस तरह हो रहा है रेलवे यात्रियों के साथ फ्रॉड
जो लोग फ्रॉड कर रहे हैं वे भारतीय रेलवे IRCTC या इसके कर्मचारी की तरफ से आम जनता से रिफंड के लिए कॉल करते हैं और फिर रिफंड किए पैसों को भेजने के लिए डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड नंबर/ओटीपी/एटीएम पिन/सीवीवी नंबर या पैन नंबर या डेट ऑफ बर्थ जैसी पर्सनल बैंकिंग डिटेल पूछते हैं।
इसके अलावा कभी भी मोबाइल/लैपटॉप/डेस्कटॉप पर कोई रिमोट कंट्रोल ऐप जैसे कि एनीडेस्क/टीमव्यूअर आदि इंस्टॉल करने के लिए भी कहते हैं। जैसे ही व्यक्ति उन्हें जानकारी देता है तो वह एक लिंक उसे भेजते हैं।
रिफंड पाने के लिए लिंक को खोलने को कहा जाता है या एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। ऐसा करने पर सारे पैसे अकाउंट से कट जाते हैं और फ्रॉड करने वालों के पास पहुंच जाते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग