नई दिल्ली: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अब यात्रियों को दक्षिण भारत के धार्मिक स्थल का भ्रमण कराएगा। जी हां भारतीय रेलवे के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनी आईआरसीटीसी बेहद ही किफायती कीमत पर आपको भगवान वेंकेटेश्वर का दर्शन कराने का ऑफर दे रहा है। इसके लिए आईआरसीटीसी आंध्र प्रदेश की तिरुपति के टिकट समेत कई सुविधा दे रही है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने आकर्षक टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। इस पैकेज के तहत श्रद्धलुओं को तिरुपति शहर के पास तिरुचानुरू स्थित देवी पद्मावती के दर्शन का मौका मिल रहा है।
बता दें कि आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम 'तिरुपति देवस्थानम' रखा है, जिसके लिए आपको हवाई सफर के जरिए आपको ले जाया जाएगा। इसमें भगवान बालाजी, पद्मावती मंदिर और काहलाहस्ती मन्दिर में दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस टूर के लिए 15 फरवरी, 22 फरवरी, 29 फरवरी, 7 मार्च, 14 मार्च और 21 मार्च की तारीख तय की गई है। इसके लिए श्रद्धालुओं को होटल राज पार्क या होटल फॉर्च्युन केंसेज या इसी श्रेणी के अन्य होटल में ठहराया जाएगा।
- इस टूर के पैकेज के तहत पहले दिन सुबह 06:10 बजे दिल्ली से हवाई यात्रा के जरिए चेन्नई ले जाया जाएगा।
- उसके बाद चेन्नई हवाई अड्डे से आपको श्री कालीहस्ती मन्दिर ले जाया जाएगा।
- इस यात्रा में आपको अपने पैसे खर्च कर लंच करने का समय दिया जाएगा।
- दर्शन के बाद डिनर दिया जाएगा और तिरुपति में रात को ठहराया जाएगा।
- यात्रा के दूसरे दिन सुबह के नाश्ते के बाद तिरुपति से 22 किलोमीटर दूर तिरुमाला स्थित बाजाली मन्दिर में दर्शन कराया जाएगा।
- बालाजी दर्शन के बाद आपको चेन्नई हवाई अड्डे ले जाया जाएगा।
- रास्ते में एक बार फिर खुद से लंच के लिए समय दिया जाएगा।
- इसके बाद चेन्नई हवाई अड्डे से रात को 08:40 बजे फ्लाइट के जरिए दिल्ली लाया जाएगा।
- इस टूर पैकेज में दिल्ली से चेन्नई और चेन्नई से दिल्ली तक हवाई सफर का किराया शामिल होगा।
- इसमें एसी गाड़ी में चेन्नई-तिरुपति-चेन्नई ट्रैवल करने की व्यवस्था दी जाएगी।
- तिरुपति में अच्छे होटल में रात को ठहरने के साथ एक नाश्ता और 1 डिनर की भी सुविधा मिलेगी।
- फ्लाइट में खाने के साथ एसी वाहनों से दर्शनीय स्थलों पर ले जाने की भी व्यवस्था होगी।
- बालाजी स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट, पद्मावती मन्दिर दर्शन टिकट और कालाहस्ती दर्शन टिकट और तिरुपति में दर्शन के दौरान सहायत के लिए गाइड की सुविधा शामिल होगा।
- इस टूर के लिए यात्रा बीमा की भी सुविधा मिलेगी।
- अच्छी बात तो यह है कि इस टूर पैकेज की कीमत बेहद किफायती होगा।
- एक व्यक्ति के लिए 18,710 रुपये खर्च करने होंगे।
- वहीं, दो लोगों के लिए 16,800 रुपये खर्च होंगे।
- जबकि तीन लोगों के लिए 16,670 रुपये खर्च करना होगा।
- अगर 05 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड की जरूरत है तो 16,450 रुपये खर्च करने होंगे।
- वहीं अगर 05 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड नहीं चाहिए तो 15,735 रुपये खर्च करने होंगे।
- बता दें कि 2 से 4 साल के बच्चे के लिए 12,020 रुपये खर्च करने होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान