IRCTC : कश्मीर की खूबसूरती सभी लोगों को मोह लेती है। अगर आपका भी मन कश्मीर घूमने का है और आप कश्मीर घूमने की योजना बना रहे है, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती हैं। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज की जानकारी दे है। इस टूर पैकेज की मदद से आप बेहद सस्ते में कश्मीर घूम सकते है। आईआरसीटीसी के इस 6 दिनों के टूर पैकेज में आपको आने जाने के लिए फ्लाइट टिकट, रुकने के लिए होटल और फूड सब मिलेगा।आईआरसीटीसी का यह टूर 9 अप्रैल से शुरू होगा, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

इस टूर पैकेज की डिटेल

इस टूर पैकेज का नाम जन्नत-ए-कश्मीर है। आईआरसीटीसी का यह 6 दिन और 5 रातों का टूर पैकेज 9 अप्रैल 2023 से शुरू हो रहा है। सरकार का यह टूर पैकेज इंदौर से शुरू है। इस टूर पैकेज में आपको इंदौर से फ्लाइट कश्मीर लेकर जाएगी। ऐसे ही वापसी कश्मीर से इंदौर फ्लाइट से होगी। इस टूर में गुलमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर दिखाया जायेगा। इस टूर में आपको ठहरने के लिए होटल और सुविधा मिलेगी साथ ही 5 डिनर और 5 ब्रेकफास्ट की सुविधा मिलेगी साथ ही इसमें लोकल जगह घूमने के लिए गाड़ी की भी सुविधा मिलेगी। इस टूर पैकेज के बारे में आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

Advertisement

कितना है किराया

कश्मीर के इस जन्नत-ए-कश्मीर टूर पैकेज की शुरुआत 41,300 रु से हो रही है। एक व्यक्ति को टूर पैकेज को लेने के लिए 60,100 रु का भुगतान करना होगा। वही, 2 लोगों के साथ इस टूर पैकेज को लेने पर आपको प्रति व्यक्ति 44,900 रुपये रु देने होंगे। वही, अगर आप तीन लोगों के साथ घूमने जा रहे है, तो फिर इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 44,000 रु देने होंगे। अगर आप बच्चों के साथ घूमने जा रहे है, तो फिर आपको बिना बेड के आपको प्रति व्यक्ति 41,300 रुपये देना होगा। आईआरसीटीसी के इस जन्नत-ए-कश्मीर टूर पैकेज की इस कॉस्ट में होटल, फ्लाइट और लोकल ट्रांसपोर्ट, 5 दिन ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है।

Rail Budget 2023 : 400 Vande Bharat ट्रेनों का होगा ऐलान! इतने करोड़ का होगा Budget
Advertisement

एलटीसी का लाभ सरकार कर्मचारी ले सकते है

अगर आप सरकारी कर्मचारी है और आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को खरीद रहे है, तो फिर आप एलटीसी का लाभ ले सकते है। आप अपने ऑफिस में सभी बिल को जमा कर सकते है और आईटीसी का लाभ ले सकते है। अगर आप इसके बारे में अधिक जानकारी चाहते है, तो फिर आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इसकी जानकारी ले सकते है।

Advertisement