नयी दिल्ली। अगर आपका न्यू ईयर बेकार गया तो फिक्र न करें। आपके पास अभी भी एक बेस्ट चांस है कुछ स्पेशल करने का। जी हां आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) एक खास ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत आपको दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा और वो भी काफी दाम पर। आईआरसीटीसी के स्पेशल टूर पैकेज में बालाजी के दर्शन को भी शामिल किया गया है। आइए जानते हैं इस टूर की डिटेल।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम है दक्षिण भारत यात्रा। इस टूर की शुरुआत सिकंदराबाद (तेलंगाना) से होगी। सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से 22 जनवरी की रात में 12 बज कर 5 मिनट पर ट्रेन चलेगी। बता दें कि आपका टूर 6 रात और 7 दिनों का होगा। आईआरसीटीसी 'भारत दर्शन टूरिस्ट ट्रेन' के तहत इस टूर पैकेज को लाई है। तो अगर आप लॉकडाउन की बोरियत के बाद न्यू ईयर पर कुछ खास नहीं कर पाए तो ये अच्छा मौका है।
यदि आप इस टूर पैकेज में दिलचस्पी रखते हैं तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग कर सकते हैं। आपके पास किसी जोनल या रीजनल ऑफिस से भी बुकिंग कराने का ऑप्शन है। अब जानते हैं कि आपको टूर पैकेज के लिए कितना चार्ज देना होगा।
दक्षिण भारत यात्रा के तहत ऑफर किए जा रहे इस टूर के लिए स्टैंडर्ड पैकेज में प्रत्येक व्यक्ति क लिए 7140 रु का खर्च आएगा। यदि आप कंफर्ट पैकेज लेना चाहें तो प्रति व्यक्ति 8610 रु की पेमेंट करनी होगी। अच्छी बात ये है कि 5 साल से कम के बच्चों के लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। मगर ध्यान रहे कि 5 साल से ज्यादा बच्चे के लिए आपसे पूरा किराया लिया जाएगा।
आईआरसीटीसी के नये टूर पैकेज में आको तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), तंजावुर (तमिलनाडु), रामेश्वरम (तमिलनाडु), मदुरै (तमिलनाडु) और कन्याकुमारी (तमिलनाडु) घूमने का मौका मिलेगा। यानी टूर की शुरुआत तेलंगाना से शुरू होगी, जबकि तमिनाडु में कन्याकुमारी पर इसका समापन होगा।
आपको ट्रेन में सिकंदराबाद के अलावा जिन जगहों से चढ़ने का मौका मिल सकता है उनमें वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, ओंगोल , नेल्लोर और रेनीगुंटा शामिल है। आप इनमें से भी स्टेशन से ट्रेन बोर्ड कर सकते हैं।
यदि आप कंफर्ट क्लास का टिकट बुक करते हैं तो आपको 3 टीयर एसी क्लास में सफर का मौका मिलेगा। जबकि स्टैंडर्ड पैकेज में स्लीपर क्लास में सफर करना होगा। सफर के दौरान जिन जगहों पर ठहराया जाएगा उनमें धर्मशाला और डॉरमेट्री शामिल है। वहीं साइट सीन के लिए गाड़ियां नॉन एसी होंगी। आपको ट्रेन में नाश्ता, लंच और डिनर तीनों मिलेंगे। प्रति यात्री प्रति दिन एक लीटर वाली पानी की बोतल मिलेगी। सरकारी कर्मचारी Leave Travel Concession के तहत भी इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग