नई दिल्ली, अगस्त 01। यदि आपके प्लान में कभी लग्जरी क्रूज में घूमने जाने का सपना रहा हो तो आईआरसीटीसी आपका यह सपना पूरा कर सकता है। यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी आपको इस खास टूर पैकेज में खाने और रहने की सुविधाएं मिलेगी। यह सुविधा आपको कोलकाता में मिलेगी। कोलकाता खाने, कल्चर और उसकी खूबसुरती के लिए जाना जाता है। इंडियन रेलवे आईआरसीटीसी के साथ मिलकर यात्रियों के लिए यह स्पेशल पैकेज ' अंतारा रिवर क्रुज' लेकर आया है।
इस पैकेज के बारे में जानकारी आईआरसीटीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है। ट्वीट में टिकट बुकिंग कंपनी ने कहा है कि अंतरा रिवर सूत्र क्रूज पैकेज के द्वारा यात्री लग्जरी क्रूज का फायदा उठा सकते हैं। पैकेज का लुत्फ उठाने के लिए 26,250 रुपये खर्च करने होंगे। यह पैकेज कुल 3 दिन और 2 रात का होगा। आईआरसीटीसी समय समय पर अपने ग्राहको के लिए सस्ता टूर प्लान लाता रहता है। अगर आप भी हाल ही में टूर प्लान कर रहें हैं तो, आईआरसीटी के इस पैकेज के साथ आप शानदार क्रुज वैकेशन प्लान कर सकते हैं।
पैकेज का नाम - अंतरा रिवर क्रुज पैकेज
समय -3 दिन और 2 रात
घूमने की जगह -कोलकता-फुलिया-बांसबेरिया-चंदननगर-कोलकता
पैकेज का डेट - 9 सितंबर, 23 सितंबर, 7 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 4 नवंबर, 25 नवंबर, 9 दिसंबर और 16 दिसंबर
होटल/केबिन-20 डीलक्स आन बोर्ड केबिन
- रात में रुकने की सुविधा मिलेगी
- क्रूज में गाइड कि सुविधा होगी
- कोई एन्ट्री फी एक्स्ट्रा नहीं देना होगा
- अकेले ट्रैवल करने पर आपको 26,250 रुपये पे करना होगा.
- दो लोगों को ट्रैवेल के लिए 45,938 रुपये देने होंगे.
- बच्चों के लिए 39,375 का शुल्क लगेगा
- आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
- आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर जाकर आप बुकिंग कर सकते हैं
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान