IRCTC : अगर आप गुजरात घूमने की योजना बना रहे हैं, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिसकी मदद से आपको गुजरात घूमने का मौका मिलेगा तो फिर आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

इस टूर पैकेज का नाम केवड़िया विथ अहमदाबाद एक्स मुंबई रखा गया है। ये टूर पैकेज 4 दिन और 3 रात का होगा। आप इस टूर पैकेज का लाभ मुंबई से हर शुक्रवार उठा सकेंगे।

Advertisement

आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज के माध्यम टूरिस्ट्स को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, अहमदाबाद के वडोदरा की मशहूर जगहों को घूमने का मौका मिलेगा। वही, इस टूर पैकेज के लिए किराया की बात करें तो फिर यात्रा के लिए किराया प्रति व्यक्ति 15,440 रु से शुरू है।

वही, अगर हम इस टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधा की बात करें तो फिर इसमें आने जाने की टिकट की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही ब्रेकफास्ट और डिनर और होटल में ठहरने की पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही इसमें ट्रैवल इंश्योरेंस और एसी व्हीकल से घूमने-फिरने की सुविधा मिेलेगी।

Advertisement

इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी की तरफ से एक ट्वीट किया गया है। जिसमें यह बताया गया है कि अगर आप गुजरात घूमने चलते है तो फिर इस शानदार टूर पैकेज का लाभ ले सकते हैं।

अगर आप इस शानदार टूर पैकेज की बुकिंग कराना चाहते है तो फिर आप इसको आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी बुक करा सकते है।

Advertisement

इसके अलावा आप टूर पैकेज को आईआरसीटीसी के पर्यटक सुविधा केंद्र या फिर अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है। वही, इस टूर पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते है।