नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में अगर आप भी दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर जरुर पढ़ें। आपको बता दें कि रेलवे ने रिजर्वेशन नियमों में बदलाव किया है। नए नियम लागू हो चुके है। आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) ने टिकट बुकिंग से जुड़ा नया नियम जारी किया है। महामारी के कारण नियमों में बदलाव किए गए हैं ताकि जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया जा सके। यात्रियों को राहत देने के लिए आईआरसीटीसी ने अब फैसला किया है कि दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने से आधा घंटा पहले तैयार होगा। पिछले कुछ महीनों में कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से दूसरा चार्ट दो घंटा पहले तैयार हो रहा था।
आपको जानकारी दें कि नए बदलाव को 10 अक्टूबर से लागू भी कर दिया गया है। जबकि संक्रमण शुरू होने से पहले सामान्य तौर पर आईआरसीटीसी पहला चार्ट ट्रेन खुलने के 4 घंटे पहले जारी करता था। बाकी बची सीटों के लिए टिकट काउंटर से टिकट बुक कराया जा सकता था। यहां तक की आधा घंटा पहले भी काउंटर से टिकट मिल जाता था। वे सेकेंड चार्ट बनने से पहले ऑनलाइन भी टिकट बुक कर सकते थे। ये सीट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलते थे। रेलवे के सभी ज़ोन में अब ट्रेन खुलने से आधा घंटा पहले दूसरा रिजर्वेशन चार्ट जारी होगा। यह यात्रियों की सुविधा के लिए किया गया है।
इंडियन रेलवे की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने से 30 मिनट से लेकर 5 मिनट पहले तक जारी हो सकता है। इस दौरान अगर ट्रेन के टिकट कैंसिल किए जाते हैं तो रिफंड मिल जाएगा। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी जिनका प्लान आखिरी मिनट में बदल जाता है और ट्रेन टिकट कैंसिल कराना पड़ता है। बता दें रेल मंत्रालय ने बताया कि नए प्रावधान के लिए सॉफ्टवेयर में किए जा रहे जरूरी बदलाव किए जाएंगे। टिकट बुकिंग का नया नियम 10 अक्टूबर से लागू हो गया है। आईआरसीटीसी के ऑनलाइन बुकिंग के बाकी नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों को दो घंटे पहले रेलवे स्टेशन पर आना होगा।
आईआरसीटीसी से अपना आधार नंबर लिकं करने के लिए यूजर को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में जाना होगा। इसके बाद माय प्रोफाइल में जाकर अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को आईआरसीटीसी पर डालना है। इस तरह आपका आधार नंबर आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक हो जाएगा। अब आप एक महीने में 12 टिकट बुक कर पाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान