IRCTC HDFC Bank Credit Card : वैसे तो बहुत सारे क्रेडिट कार्ड पहले से उपलब्ध हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) और एचडीएफसी बैंक ने मिलकर एक नया को-ब्रांडेड ट्रैवल क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड एनपीसीआई के रुपे नेटवर्क पर सिंगल वेरिएंट के रूप में उपलब्ध होगा। इस क्रेडिट कार्ड पर एचडीएफसी बैंक और आईआरसीटीसी एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है। बयान में कहा गया है कि आईआरसीटीसी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड आईआरसीटीसी की टिकटिंग वेबसाइट और आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप के जरिए ट्रेन टिकट बुकिंग पर कई खास फायदे और अधिकतम बचत का मौका देगा। आगे जानिए क्या हैं इस कार्ड के बेनेफिट।

Advertisement

आईआरसीटीसी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड

आईआरसीटीसी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्डहोल्डर्स को इस कार्ड पर कई बढ़िया ऑफर मिलेंगे। इनमें शानदार जॉइनिंग बोनस, बुकिंग पर डिस्काउंट और देश भर के रेलवे स्टेशनों पर कई एग्जेक्यूटिव लाउंज का एक्सेस शामिल है।

ये है 4 बड़े बेनेफिट्स
- वेलकम बेनिफिट : कार्ड जारी होने के 30 दिनों के अंदर आपको कार्ड एक्टिवेशन पर 500 रुपये का अमेज़न वाउचर मिलेगा
- http://www.irctc.co.in पर टिकट बुकिंग पर खर्च किए गए प्रति 100 रुपये पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे
- स्मार्ट बाय के जरिए बुकिंग पर 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा
- प्रति 100 रुपये खर्च पर 1 रिवार्ड पॉइंट मिलेगा, पर ये ईएमआई, फ्यूल और वॉलेट री-लोड ट्रांजैक्शन, रेंटल पेमेंट और सरकार से जुड़ी ट्रांजैक्शन पर लागू नहीं

ये हैं बाकी सभी बेनेफिट्स

- सालाना 8 कॉम्प्लिमेंट्री आईआरसीटीसी रेलवे लाउंज में एक्सेस
- एसी टिकट बुकिंग पर एक्स्ट्रा रिवॉर्ड पॉइंट
- कार्ड जारी होने के 30 दिनों में कार्ड एक्टिवेशन पर 500 रुपये का वेलकम गिफ्ट वाउचर
- 90 दिनों के भीतर 30,000 रुपये खर्च करने पर 500 रुपये का गिफ्ट वाउचर
- आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप पर 1 फीसदी लेनदेन शुल्क छूट

कैसे करें अप्लाई

आप आईआरसीटीसी और एचडीएफसी बैंक दोनों की वेबसाइटों के जरिए आईआरसीटीसी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कार्ड के मैन डिटेल्स को आप ऐप के जरिए भी एक्सेस कर सकेंगे। यदि आप इस कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो करीबी एचडीएफसी बैंक ब्रांच में भी जा सकते हैं।

Train Ticket बुक करते समय चाहिए एक्स्ट्रा फायदे? जल्द करें Aadhar card से लिंक| IRCTC| Good Returns
अत्याधुनिक लाउंज का मजा

आईआरसीटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रजनी हसीजा के अनुसार ये को-ब्रांडेड कार्ड ज्यादातर प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मौजूद नए खुले अत्याधुनिक लाउंज तक स्पेशल एक्सेस प्रोवाइड करेगी। क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन लेन-देन को सुव्यवस्थित करने में मदद करेगा और साथ ही साथ ग्राहकों को बेस्ट-इन-क्लास बेनेफिट के साथ-साथ बेहतर एक्सपीरियंस भी ऑफर करेगा। आईआरसीटीसी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड देश भर के लाखों लोगों को फायदा पहुंचाने में मदद करेगा। भारतीय रेलवे देश के सबसे बड़े सरकारी उपक्रमों में से एक है और ट्रेन यात्रियों के लिए टिकट बुक करने के समय से ही कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी करने वाला पहला निजी क्षेत्र का बैंक एचडीएफसी बैंक बन गया है। वहीं रुपे क्रेडिट कार्ड अब पेमेंट के लिए यूपीआई पर इनेबल हो गया है, इससे यह को-ब्रांडेड कार्ड पूरे भारत में डिजिटल पेमेंट को स्वीकारने और एक्सेस को स्पीड देगा।