IRCTC Cancelled Trains: अगर आप आज या 27 जून को महादेव की नगरी जाने की प्लानिंग ट्रेन से कर रहे हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। जी हां, हाल ही में आईआरटीसी ने महादेव की नगरी यानी बनारस से जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

Advertisement

इसके कारण कई सारे यात्रियों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आपको फटाफट ये बताते हैं कि कौन-कौन सी ट्रेन कैसिंल हुई हैं और नए रूट कौन से हैं ताकि सफर में आपको परेशानी न हो।

Advertisement

27 जून को कैंसिल हैं बनारस से जाने वाली ये ट्रेनें

गोरखपुर भटनी प्रयागराज मुजफ्फरपुर के लिए लगभग आधा दर्जन से अधिक ट्रेन निरस्त है। इसके अलावा कई ऐसी भी ट्रेनें हैं जो अपने निर्धारित समय से घंटो लेट भी चल रही हैं। रेलवे की तरफ से जारी सूचना के बाद यात्रियों को पहले से उनके सफर के लिए निर्देशित किया गया है।

Advertisement

रेलवे की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार 15130 वाराणसी सिटी गोरखपुर एक्सप्रेस, 15129 गोरखपुर वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 01748 बनारस-भटनी सिटी, 01747 भटनी वाराणसी सिटी, 15104 बनारस गोरखपुर एक्सप्रेस 15103 गोरखपुर बनारस एक्सप्रेस 27 जून तक निरस्त रहेंगी। इन गाड़ियों के निरस्त होने की प्रमुख वजह है कि निर्धारित ट्रेनों के मार्ग पर दोहरीकरण प्रोजेक्ट के परिपेक्ष में प्री. नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

Advertisement

बनारस के अलावा इन रूट्स पर भी नहीं चलेंगी ट्रेन

बनारस से जाने वाली ट्रेनों के अलावा गोरखपुर से 23 जून से 07 जुलाई तक चलने वाली 05131 गोरखपुर-बहराइच विशेष गाड़ी भी कैंसिल हुई है। बहराइच से 23 जून से 07 जुलाई तक चलने वाली 05132 बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं, नौतनवा से 27 जून से 07 जुलाई तक चलने वाली 05378 नौतनवा- गोरखपुर अनारक्षित डेमू गाड़ी नौतनवा के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।

Advertisement

इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट रहेगा

सीतामढ़ी से 21 जून से 27 जून, 2024 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, सलेमपुर, लार रोड एवं बेलथरा रोड स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

इस ट्रेन के अलावा छपरा से 27 जून, 2024 को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी सीवान, मैरवा, भटनी, सलेमपुर एवं बेलथरा रोड स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

Advertisement

स्पेशल ट्रेनों से यात्रा होगी सुविधाजनक

भीषण गर्मी में एक तरफ कई ट्रेनों को कैसिंल किया गया है वहीं, स्पेशल ट्रेनों को भी शुरु किया गया है। पैसेंजर्स की सुविधा के लिए और भीड़-भाड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि स्पेशल ट्रेन संख्या 01057 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग तुरंत शुरू होगी और विशेष ट्रेन संख्या 05198 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 20 जून से वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू हो चुकी है।