नयी दिल्ली। अगर आपके पास पैसे नहीं हैं तो भी आप आईआरसीटीसी पर रेल टिकट बुक कर सकते हैं। ePayLater डिजिटल भुगतान सॉल्यूशन आईआरसीटीसी उन ग्राहकों के लिए ऐसा संभव बना रहा है, जो रेलवे टिकट ऑनलाइन बुक करते हैं। ePayLater डिजिटल भुगतान सॉल्यूशन प्लेटफॉर्म ने आईआरसीटीसी के साथ करार किया है, जिससे ePayLater ग्राहकों को पैसे न होने पर भी रेलवे टिकट बुक करने की सुविधा मिलती है। आसान शब्दों में कहें तो ePayLater मुख्य रूप से एक ऐसा भुगतान समाधान है जो 'अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें' दृष्टिकोण वाली सुविधा देता है। यह एक नए युग का डिजिटल भुगतान समाधान है, जो प्रमुख रूप से 14 दिनों की क्रेडिट अवधि के साथ ऑनलाइन खरीदारों पर ध्यान दे रहा है। इसे भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के 'औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग' द्वारा एक स्टार्टअप के रूप में मान्यता प्राप्त है। ePayLater के जरिये कैसे आप बिना पैसों के टिकट बुक कर सकते हैं आइये जानते हैं।
आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म पर ePayLater की "अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें" सुविधा उपलब्ध है और लोग रेलवे टिकट बुकिंग के समय भुगतान करने के लिए पैसे न होने पर भी इस ePayLater डिजिटल भुगतान समाधान के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। यानी इस सुविधा के तहत कोई भी ग्राहक आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बिना भुगतान किए ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर सकता है और इसके लिए पेमेंट का भुगतान 14 दिनों बाद कर सकता है। मगर ध्यान रहे कि आपको इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए भुगतान के वक्त 3.5 फीसदी सर्विस चार्ज भी चुकाना होगा। 14 दिन के अंदर भुगतान करने पर आपको अतिरिक्त ब्याज नहीं चुकाना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिना भुगतान के टिकट बुक करने के बाद समय पर भुगतान करने वालों की क्रेडिट सीमा भी बढ़ा दी जाएगी। दरअसल आईआरसीटीसी के इस ऑफर के अंतर्गत आपको अपने अकाउंट पर क्रेडिट लिमिट दी जायेगी, जो कि अलग-अलग हो सकती है। टिकट बुक करते समय ध्यान रखें कि टिकट बुकिंग आपकी अमाउंट क्रेडिट सीमा के अंदर ही हो। समय पर भुगतान कर देने वालों की सीमा में वृद्धि की जायेगी, जबकि देरी पर यह सीमा कर दी जायेगी।
टिकट बुकिंग के लिए ePayLater पर रजिस्ट्रेशन करें, जो www.epaylater.in पर भी संभव है। इसके बाद बिल पेमेंट का ऑप्शन आएगा, जिसे चुनने पर आपको बिना पेमेंट किए ट्रेन टिकट हासिल हो जायेगा। टिकट बुक होने पर 24 घंटों के अंदर आपको डिलिवरी के जरिए भी टिकट मिल जाएगा। आप जब आईआरसीटीसी की साइट पर टिकट बुक करेंगे तो आप क्रेडिट, डेबिट, भी ऐप, नेट बैंकिंग से बाद में भुगतान कर सकते हैं। यहीं आपको ePayLater का विलक्प भी दिखेगा, जिससे आप बाद में पेमेंट करने का विकल्प चुन सकेंगे।
यह भी पढ़ें - 2.5 लाख गाँवों को सरकार देगी मुफ्त इंटरनेट, ये है पूरी योजना
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान