नई दिल्ली। सरकारी कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, (इरकॉन) ने निवेशकों को हर एक शेयर पर एक शेयर फ्री में देने का फैसला किया है। यह फैसला इरकॉन के बोर्ड ने सोमवार को हुई बैठक में लिया है। इस फैसले के अनुसार कंपनी यह शेयर निवेशकों को एकदम फ्री में देगी। इरकॉन का शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचें पर मंगलवार को इस खबर के बाद 1.50 रुपये बढ़कर 90.80 रुपये के रेट पर बंद हुआ है। वहीं 7,658,708 शेयरों में मंगलवार को ट्रेड हुई है। आइये जानते हैं कि क्या है यह फ्री शेयर का ऑफर और किसे मिलेगा।
दरअसर इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, (इरकॉन) ने अपने निवेशकों को हर एक शेयर पर एक शेयर बोनस शेयर के रूप में देने का फैसला किया है। इस फैसले के अनुसार रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों को पास जितने भी शेयर होंगे, उतने ही शेयर उनको फ्री में एलाट किए जाएंगे। एक प्रकार से निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट के बाद निवेशकों के पास जितने भी शेयर हैं, वह दोगुने हो जाएंगे।
इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, (इरकॉन) ने बताया है कि वह बोनस शेयर जारी करने के किए रिकॉर्ड डेट की घोषणा जल्द ही करेगी। इसका मतलब यह हुआ कि अगर व्यक्ति इरकॉन के शेयर अभी खरीद लेता है या रिकॉर्ड डेट के पहले खरीद लेता है, तो उसे यह फ्री शेयर ऐलाट किए जाएंगे। ऐसे में निवेशकों को इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, (इरकॉन) के बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट की सूचना पर ध्यान देना चाहिए। इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, (इरकॉन) एक मिनी रत्न पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है।
इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, (इरकॉन) के दिसंबर तिमाही में मुनाफे में 35 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई थी। इरकॉन 5 लिस्टेड रेलवे कंपनियों में से 1 है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 103 करोड़ रुपये था। 31 दिसंबर तक कंपनी के पास कुल 32,814 करोड़ रुपये के ऑर्डर थे। इसमें से 30,709 करोड़ रुपये के ऑर्डर रेलवे प्रोजेक्ट के थे। वहीं, 2,105 करोड़ रुपये के ऑर्डर हाईवे प्रोजेक्ट के थे।
जब किसी कंपनी को अपने व्यापार से अतिरिक्त फायदा होता है, तो उस लाभ की पूंजी में से एक हिस्से को कंपनी रिजर्व और सरप्लस के रूप में सुरक्षित रख लेती है। बाद में इस रिजर्व और सरप्लस में कंपनी निवेशकों को अतिरिक्त शेयर जारी करती है। ऐसे शेयर को बोनस शेयर कहते है। बोनस शेयर बिल्कुल फ्री होते है। कंपनी बोनस शेयर देने के बदले में कोई पैसे नहीं लेती है। हालांकि बोनस शेयर केवल उन्हीं को मिलते है जिन्होंने कंपनी में निवेश कर रखा हो और जिनके पास पहले से ही कंपनी के शेयर हों।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?