Upcoming IPO: अगला सप्ताह आईपीओ के लिहाज के काफी महत्वपूर्ण हो वाला है क्योंकि अगले हफ्ते 6 कंपनियों कर आईपीओ खुलने वाले है।

Advertisement

अगले सप्ताह शेयर मार्केट में डॉम्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ खुलने वाला है। आप 13 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच इस आईपीओ में बोली लगा सकता हैं। वही, एंकर निवेशकों की बात करें तो फिर एंकर निवेशकों के लिए इश्यू 12 दिसंबर को खुल जाएगा।

Advertisement

डोम्स आईपीओ का साइज 1 हजार 200 करोड़ रु है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 750 रु से 790 रु प्रति शेयर के बीच तय किया गया है। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ खूब धूम मचा रहा है।

फिलहाल यह आईपीओ 60.76 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्थिति बनी रहती है तो कंपनी के शेयर 1 हजार 270 रु के लगभग लिस्ट हो सकते हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं इसके अलावा फाइनेंस कंपनी इंडिया शेल्टर फाइनेंस का आईपीओ भी 13 दिसंबर को मार्केट में दस्तक दे रहा है। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी 1200 करोड़ रु जुटाने का प्रयत्न कर रही है। वही, आईपीओ के प्राइस बैंड की बात करें तो फिर इसके आईपीओ का प्राइस बैंड 469 रु से 493 रु प्रति शेयर के हिसाब से तय किया गया है।

Advertisement

इन्वेस्टरगॆन डॉट कॉम के मुताबिक, इंडिया शेल्टर फाइनेंस का आईपीओ जीएमपी पर लगभग 130 रु के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में अगर यह स्थिति लिस्टिंग के दिन तक बनी रहती है तो शेयरों की लिस्टिंग लगभग 623 रु प्रति शेयर के हिसाब से हो सकती है।

प्रेसटोनिक इंजीनियरिंग, सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज, श्री ओएसएफएम ई-मोबिलिटी और एसजे लॉजिस्टिक्स का आईपीओ एसएमई कैटेगरी में खुल रहा है।

Advertisement

प्रेसटोनिक इंजीनियरिंग का आईपीओ 11 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच खुल रहा है। इसके माध्यम कंपनी 23.30 करोड़ रु इकट्ठा करने की प्रयास कर रही है।

एसजे लॉजिस्टिक्स का आईपीओ 12 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच खुलेगा और इसके माध्यम कुल 48 करोड़ रु मार्केट से जुटाए जाएंगे।

श्री ओएसएफएम ई-मोबिलिटी और सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज के आईपीओ की बात करें तो फिर यह 14 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच खुल रहा है। इस आईपीओ के जरिए श्री ओएसएफएम ई-मोबिलिटी 24 करोड़ रु जुटाने की कोशिश कर रही है। वही, सियाराम रीसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज 23 करोड़ रु जुटाने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: KYC क्या होता है, जानिए इसे अपडेट करना क्यों है जरूरी