IPO This Week News: आज कल निवेशक आईपीओ में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं क्योंकि अच्छा रिटर्न कमाने में बहुत लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता। पिछले हफ्ते 11 आईपी में निवेश करने का मौका मिला था और अब आने वाले हफ्ते में आपको 3आईपीओ में निवेश का मौका मिलेगा।

Advertisement

इस हफ्ते जो तीन आईपीओ खुलेंगे, वे एसएमई बोर्ड के हैं। इनके अलावा इस हफ्ते 12 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी। वहीं, पिछले हफ्ते 14 कंपनियों की लिस्टिंग हुई थी।

Advertisement

इस हफ्ते जिन आईपीओ की लिस्टिमग होगी इसमें केआरएन हीट एक्सचेंज भी शामिल है, जिसे 200 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है। पिछले कुछ समय से आईपीओ लिस्टिंग पर ही निवेशकों को अच्छा मुनाफा दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन आईपीओ में आपको अगले हफ्ते से निवेश का मौका मिलने वाला है।

NeoPolitan Pizza and Foods Ltd IPO

Advertisement

NeoPolitan Pizza and Foods Ltd कंपनी का आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए 30 सितंबर को खुलेगा और 4 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। कंपनी इसके लिए 60 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी का इश्यू साइज 12 करोड़ रुपये है। इस कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 7 अक्टूबर को होगा। वहीं, इस आईपीओ की लिस्टिंग 9 अक्टूबर को होगी।

एक लॉट में 6 हजार शेयर होंगे। इस आईपीओ में शेयर की कीमत 20 रुपये रखी गई है। इसके लिए 1.20 लाख रुपये निवेश करने होंगे। यह कंपनी रेस्टोरेंट चलाती है। साथ ही एग्रीकल्चर कमोडिटी ट्रेडिंग भी करती है। कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल पर भी काम करती है। इसमें भी रिटेल निवेशक एक ही लॉट बुक करा सकता है।

Advertisement

कंपनी रेस्तरां को ओन करती है और संचालन करती है। इसके साथ ही, फ्रैंचाइज़ी मॉडल के जरिए भी काम करती है। यह फ्रेश आइटम से बने नेपोलिटन-शैली के पिज़्ज़ा में माहिर है और ग्लूटेन-मुक्त और शाकाहारी विकल्पों सहित कई तरह के टॉपिंग प्रदान करता है।

Paramount Dye Tec Limited IPO

पैरामाउंट डाई टेक का आईपीओ 30 सितंबर, 2024 को खुलेगा और 3 अक्टूबर, 2024 को बंद होगा।इस कंपनी के आईपीओ का इश्यू साइज 28.43 करोड़ रुपये है। कंपनी 24.3 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। शेयरों का अलॉटमेंट 4 अक्टूबर को होगा। इसकी लिस्टिंग 8 अक्टूबर को होगी।

Advertisement

निवेशक न्यूनतम 1200 शेयरों और उसके मल्टिपल में बोली लगा सकते हैं। पैरामाउंट डाई टेक आईपीओ ने एंकर निवेशकों से 8.09 करोड़ रुपये जुटाए। पैरामाउंट डाई टेक आईपीओ एंकर बोली की तारीख 27 सितंबर, 2024 है। इस कंपनी की दो मैन्युफैक्चरिंग युनिट है जो कि पंजाब के मानगढ़ गांव और कूम खुर्द गांव में स्थित हैं।

Subam Papers Limited IPO

Subam Papers आईपीओ 30 सितंबर, 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 3 अक्टूबर, 2024 को बंद होगा। Subam Papers आईपीओ में निवेश के लिए 4 अक्टूबर, 2024 को लास्ट डेट होगी। है। Subam Papers आईपीओ बीएसई एसएमई पर सूचीबद्ध होगा और लिस्टिंग की संभावित तारीख मंगलवार, 8 अक्टूबर, 2024 तय की गई है।

Advertisement

इसका इश्यू साइज 93.70 करोड़ रुपये है। कंपनी 61.65 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। शेयरों का अलॉटमेंट 4 अक्टूबर को होगा। वहीं इस आईपीओ की लिस्टिंग 8 अक्टूबर को होगी।

Subam Papers आईपीओ का मूल्य बैंड ₹144 से ₹152 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 800 शेयर है।