IPO Watch: मार्केट में आज 8 अक्टूबर से एक और आईपीओ खुल गया है. सिविल कंस्ट्रक्शन के कारोबार से जुड़ी कंपनी गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का IPO खुल गया है. निवेशक पब्लिक इश्यू में 8 से 10 अक्टूबर, 2024 तक इसमें बोली लगा सकते हैं. कंपनी की योजना पब्लिक इश्यू के जरिए 264.10 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसके लिए प्राइस बैंड भी फिक्स किया गया है, जोकि 92-95 रुपए प्रति शेयर है. रिटेल निवेशकों को हर लॉट में 157 शेयर मिलेंगे.
गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ
- 8 से 10 अक्टूबर 2024 तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 92-95 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 157 शेयर
- आईपीओ साइज: 264.10 करोड़ रुपए
- मिनिमम इनवेस्टमेंट: 14,915 रुपए
- फ्रेश इश्यू: 173.85 करोड़ रुपए
- OFS: 90.25 करोड़ रुपए
ग्रे मार्केट में कैसा है माहौल?
गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में ज्यादा हलचल नहीं दिख रही. प्राइस बैंड 92-95 रुपए प्रति शेयर हैं, जोकि करीब 5 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा. यह करीब 5% के प्रीमियम पर लिस्ट होने के संकेत दे रहा है. बताते चलें कि गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का वित्तीय प्रदर्शन काफी दमदार रहा है. फाइनेंशियल ईयर 2022 में कंपनी की आय 77 करोड़ रुपए से दोगुना होकर FY2024 में 154 करोड़ रुपए हो गई है. इस दौरान प्रॉफिट भी 18.78 करोड़ से करीब दोगुना बढ़कर 36 करोड़ रुपए हो गया.
गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का कारोबार
गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग ने अप्रैल 2024 तक महीने के लिए 11.87 करोड़ का राजस्व और 3.50 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया. बताते चलें कि कंपनी सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर में हाउसिंग, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए सॉल्युशंस प्रोवाइड करती है. साथ ही संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) और मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग (एमईपी) सर्विसेज भी मुहैया करती है.
गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के IPO के लिए कॉर्पविस एडवाइजर्स को एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार के रूप में काम करेगा. IPO बंद होने के बाद शेयर अलॉटमेंट 11 अक्टूबर, 2024 को हो सकता है. फिर 15 अक्टूबर, 2024 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्टिंग की उम्मीद है.
निवेशकों के लिए रिजर्व है हिस्सा
आईपीओ में कंपनी 1.83 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है, जिसकी कीमत 173.85 करोड़ है. साथ ही 95 लाख शेयरों की बिक्री का ऑफर (ओएफएस) भी शामिल है, जिसकी कीमत 90.25 रुपए करोड़ है. इसमें योग्य संस्थागत खरीदार (QIB) के लिए 50%, गैर-संस्थागत बोलीदाता (NIIs) के लिए 15 फीसदी और रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा गया है. आईपीओ से जुटाई गई रकम को कंपनी पूंजी को बढ़ाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च करेगी.
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका